Saturday, October 26, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/10/2019 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/10/2019 सोमवार


अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक व् प्रबंधन क्षमता मुखर होगी / विदेश प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारी, सांस्कृतिक व् राजनेतिक शिष्ट मंडल,  एन ज़ी ओ. , राजनीतिज्ञ,  प्रशासनिक अधिकारी, सफ़ेद व् स्लेटी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, खेल समीक्षक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, कोरियोग्राफर्स, बेन्कर्स व् चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/ मेहमाननवाजी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ विदेश गमन के लिए उत्तम दिन है/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पायेंगे/ आपकी व्यवसायिक, सामाजिक  व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व्  सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी समय दे पाएंगे/  सीमेंट, पारे, राख, खेल सामग्री, बालोपयोगी सामग्री, चाँदी व् कलाकृतियों  के विक्रय व् निर्यात  के लिए  विशेष  अनुकूल दिन है/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, डे केयर सेंटर्स, होटल व्यवसायी व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास  ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप, आपकी आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  प्रसूतिगृह, मीडिया प्रकाशक, एयर लाइन्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, एयर लाइन्स, अनुवादक व् कला समीक्षक अधिक लाभप्रद  स्थिति में रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज अहम  पर यथासम्भव काबू रखिये/  बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सामंजस्य की नीति  अपनाईये/ आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक,टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स, इवेंट मेनेजर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, होटल उद्यमी  व् बेन्कर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के दम पर आप व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में  पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व्  सांस्कृतिक शिष्ट मंडल , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स,  सोने, सम्पति के विक्रेता,  सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नर्सिंग होम्स, डे केयर सेंटर्स,योग व् रिकी प्रशिक्षक, इवेंट मेनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स अपनी पहचान बना पायेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्रों से आज आप लाभान्वित होंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/ कुछ समय लम्बे समय से स्थगित करते आ रहे सामाजिक मेल मिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आप भागयानुकुलता से लाभान्वित होंगे/ मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, निर्यातक, खेल जगत, अनुवादक, टूरिज्म सेक्टर ,ट्रेवल व् लोन अजेंट्स आज  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण, प्रशासनिक व् राजनैतिक विवाद बढ़ सकते हैं/ उपभोग से पूर्व , दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइसनिंग का अंदेशा है/ भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न् दीजिये, वरना वसूलते समय दिक्कत आ सकती है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment