Sunday, September 22, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/9/2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक  23/9/2019


अंक १,१०,१९,२८
आज आप उत्साहपूर्वक विभिन्न सामाजिक  व व्यवसायिक गतिविधियों में मन लगायेंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली द्वारा आपको कुछ आकस्मिक लाभ मिलने के आसार हैं/विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु, सांस्कृतिक  दल भेजने  के लिए व इवेंट मेनेजमेंट, उच्च अध्ययन हेतु प्रस्थान करने के लिए अनुकूल दिन है/वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक २,११,२०,२९
आज आप के कर्म व भाग्य दोनों ही आपको विशेष लाभान्वित करेंगे/सैर सपाटे, मेहमान नवाजी,पर्यटन व विदेश यात्रा के कार्यक्रम क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल दिन है/सीमेंट, पारे, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, इवेंट मेनेजर्स, नृत्य निर्देशक व संगीतकार, लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों में भी रूचि बढेगी/
अंक ३,१२,२१,३०
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व आकस्मिक आये अतिथियों के कारण कुछ अनमने से रहेंगे/धैर्य पूर्वक स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/सैरसपाटे, धार्मिक क्रिया कलापों में समय दे पाएंगे/मीडिया, धर्म गुरु, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, चांदी, हीरे व वाहन के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज का दिन गतिशील है व आप विभिन्न गतिविधियों में उत्साहित मन से भाग लेंगे व अग्रणी रहेंगे, परन्तु अहम पर काबू रखिये/ विदेश यात्रा हेतु व विदेशी सम्पर्क सूत्र बढ़ाने  हेतु उत्तम दिन है/वाहन चालन में आतिरिक्त  सावधानी बरतिए/सीमेंट, पारे व चांदी के निर्यात के लिए अनुकूल दिन है/
अंक ५,१४,२३
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर  उपयोग कीजिये व निर्यात व्यवसाय के विस्तार हेत योजनायें बनाईये/वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये व वाहन चालन में  भी विशेष सावधानी बरतिए/खेल जगत से जुड़े लोग, बालरोग व मनोरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अहम पर काबू रखने की ज़रूरत है
अंक ६,१५,२४
आज के दिन किसी  उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप राहत महसूस करेंगे व अपनी अभिरुचियों के लिए कुछ समय दे पाएंगे/
अंक ७,१६,२५
आज मेहमान नवाजी में  व बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा/संगीतकार, कोरियो ग्राफर्स, रिकी प्रशिक्षक, कवि, अनुवादक, खिलाड़ी, मीडिया, हीरे, चांदी, सीमेट व पेट्रोल  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/आज आप भाग्य व कर्म दोनों से ही लाभान्वित होंगे/
अंक ८,१७,२६
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम  ही दे पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  होंगे/धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/मीडिया, प्रकाशक, लोहे, वाहन व पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज अपने दिमाग  पर अधिक बोझ न डालिए व शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान देने की कोशिश कीजिये/संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ विचलित हो सकते हैं/व्यवस्थित मन से कोशिश करने पर समस्या का समाधान मिल सकता है/ व्यवसायिक स्तर पर आपकी राय का मान होगा/धार्मिक गतिविधियों व धार्मिक साहित्य अध्ययन में रूचि बढेगी/हीरे, पेट्रोल, प्रिंटिंग इंक के विक्रेता आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment