Saturday, September 21, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 22/9/2019 रविवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल   22/9/2019 रविवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व दान पुन्य में रूचि बढेगी/ नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/

अंक २,११,२०,२९
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/जल जनित संक्रमण से आज  कुछ परेशानी का अंदेशा है/शिप्पिंग व मत्स्य पालन  से जुड़े लोग व मर्चंट नेवी में कार्यरत लोग आज अपेक्षाकृत कम लाभान्वित होंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा व दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूरी हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ मर्चेंट नेवी, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, शिप्पिंग सेक्टर, चांदी, मोती व अन्य समुद्री उत्पादों के निर्यातक व विक्रेता आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों व रचनात्मक कार्यों में भी रुझान बढेगा/
अंक ४,१३,२२,३१
आज आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार व अनुसन्धान में  बढेगी व अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल समय है/आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे व अपने प्रयास में सफल रहेंगे/साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार, सैर सपाटे व कलात्मक गतिविधियों में रूचि रहेगी/सफ़ेद रंग की वस्तुओं, चांदी, मोती व समुद्री उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, शिप्पिंग सेक्टर व मर्चेंट नेवी के लिए अपेक्षाकृत अनुकूल दिन है/
अंक ५,१४,२३
आज आप अपने दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अपनी कुछ अलग पहचान बना पाएंगे/दुग्ध उत्पादों व सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/
अंक ६,१५,२४
आज के दिन उपलब्धियां सामान्य रहेंगी व दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे /अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए कुछ वक़्त दे पाएंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज के दिन आपके निर्धारित लक्ष्य सुगमता से पूरे हो पाएंगे/कलात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व धार्मिक क्रिया कलापों में  समय दे पाएंगे/ चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, शिप्पिंग व मर्चेंट नेवी से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आज आप प्रसन्नचित रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक मतभेदों व अहम के टकराव के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे/उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये/आज कुछ नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन प्रतिकूल है/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ आज उपभोग से पूर्व, दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/
अंक ९,१८,२७
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में  न रहिये/ दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/लम्बे समय से टालते आ रहे सामाजिक सरोकार की गतिवधियों व् अपनी अभिरुचियों की तुष्टि में  कुछ समय दीजिये/

No comments:

Post a Comment