Saturday, August 31, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/9/2019 सोमवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल        दिनांक  2/9/2019 सोमवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज आप शांत चित से रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियों में समय दे पाएंगे/ सैर सपाटे, विदेश यात्रा व पर्यटन के कार्यक्रम बनने के आसार हैं/ मीडिया, कवि, अनुवादक, कलाकार, चांदी व हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यातक व विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/विदेश गमन हेतु  उत्तम दिन है/

अंक २,११,२०,२९
आज आपकी रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियाँ नाम व धन अर्जन का माध्यम बनेंगी/कलाकार,कला दीर्घा संचालक, कवि,अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, ट्रेवेल एजेंट्स, उड्डयन व पर्यटन सेक्टर आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/चांदी के निवेशक व निर्यातक विशेष लाभ प्राप्त कर पाएंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आप शांत चित से रचनात्मक गतिविधियों में समय दे पाएंगे व कला के क्षेत्र में नाम होगा/दिन गतिशील है/सैर सपाटे, पर्यटन, पिकनिक के कार्यक्रम बनेंगे/चांदी के निवेशक व निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/विदेश यात्रा में  कुछ बाधा  के आसार हैं/संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने हो सकते हैं/

अंक ४,१३,२२,३१
आज आप शांत  चित से अपनी रचनात्मक प्रतिभा की तुष्टि के लिए समय दे पाएंगे/सैर सपाटे, आमोद प्रमोद के कार्यक्रम भी बनेंगे/पर्यटन व होटल उद्यमी, उड्डयन सेक्टर, टूरिस्ट गाइड, कलाकार, चांदी, सीमेंट के विक्रेता व निर्यातक ,मनोरोग व बालरोग चिकित्सिक, खेल जगत से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/विदेश प्रस्थान हेतु उत्तम दिन है/

अंक ५,१४,२३
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप के बाधित कार्य पूरे हो पाएंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/इवेंट मेनेजर्स, बैंकर्स, लेखाविद, मनोरोग व बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक,कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४
 आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/भाग्य से भी आज किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ समेटने की कोशिश कीजिये

अंक ७,१६,२५
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/विदेश में बसे कुछ मित्र आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/इवेंट मेनेजमेंट ,सांस्कृतिक प्रस्तुति,निर्यात विस्तार व व्यवसाय हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , खेल संवाददाता , खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री, सीमेंट व् पारे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में न रहिये/आपके क्रियाकलापों  में नवीनता की कमी रहेगी, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/

अंक ९,१८,२७
आज के दिन दैनिक गतिविधियाँ  सहजता से सम्पन्न हो पाएंगी, परन्तु मन कुछ अशांत रहेगा/संतान पक्ष की किसी चिंता से आप व्यथित हो सकते हैं/विदेश यात्रा में  बाधा संभावित है/आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत आएगी/

No comments:

Post a Comment