Saturday, August 31, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 1/9/2019 रविवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल    1/9/2019 रविवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपकी प्रशासनिक क्षमता से बहुत प्रभावित होंगे/नेतृत्व व् समाज सेवा,दान पुन्य की प्रवृति  विकसित होगी/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध के विक्रेता , एन  जी ओ,  राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल  स्थिति  में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९
आज दैनिक गतिवधियां सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में  न रहिये/दिन भर की छोटी छोटी खुशियाँ आपको सुकून देंगी/कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अपनी अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/

अंक ३,१२,२१,३०
आज का दिन  सामान्य है/दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरे हो पाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपकी गतिविधियों में  नवीनता का अभाव रहेगा/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/कुछ समय सामाजिक मेलजोल में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/आपकी नीतियों व् नवाचारों को आरम्भिक स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ेगे,परन्तु अंत में आप अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे/ आपकी रूचि आविष्कार. अनुसन्धान व् नवाचार में रहेगी/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता  व् एन  जी  ओ विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३
आज आपकी रूचि राजनैतिक गतिविधियों, समाजसेवा व् दान पुन्य में बढ़ेगी/प्रशासनिक क्षमता मुखर होगी/विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजदूत अपनी विशिष्ट पहचान  बना पाएंगे/आज आपका प्रभुत्व बढेगा/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् मिल्कफूड  के विक्रेता व् निर्यातक  विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य रूप से बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो जाने से आप सुकून महसूस करेंगे, परन्तु आज किसी भी कार्य में  मौलिकता एवं नवीनता का अभाव रहेगा/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/

अंक ७,१६,२५
व्यक्तिगत  प्रयास  सामान्य  परिणाम ही दे पाएंगे/ आज के दिन किसी विशेष बदलाव की  आशा में न रहिये/दैनिक क्रिया कलाप सामान्य गति से पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/नवीनता की कमी खलेगी/कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में देने  की कोशिश कीजिये/

अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक मतभेदों के कारण परेशानी बढ़ सकती है/उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/अहम के टकराव के कारण  नुक्सान होने का अंदेशा है/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये; आज फूड पॉइसनिंग का अंदेशा है/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूरी हो पाएंगी/दिन भर की छोटी छोटी खुशियाँ आपको संतुष्ट रखेंगी/ कुछ समय लम्बे  समय से टालते आ रहे सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

No comments:

Post a Comment