Thursday, April 11, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/4/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/4/2019

अंक 1,10,19,28
आज आप अपनी बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति के दम पर अपनी व्यवसायिक व् सामाजिक जिम्मेवारियाँ बखूबी निभा पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/विदेश में सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए व् उच्च अध्ययन एवं निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के निर्यातक,,बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए व् गृह निर्माण शुरू करने के  लिए अनुकूल दिन है/ विदेश ट्रेवेल एजेंट्स,लोन एजेंट्स,इवेंट मैनेजर्स ,आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार ,सोने,सम्पति के विक्रेता, खेलजगत, निर्यातक, संगीतकार, स्त्री रोग व् बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये नमेहमानों के कारण आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप ,आप पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी कुछ और बढ़ेगा/सोने व् सम्पति में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन गतिशील व् व्यसततापूर्ण रहेगा/सामाजिक व् राजनैतिक गतिविधियों से कुछ पहचान बना पाएंगे/ लोन व् ट्रवेल एजेंट्स, इवेंट मैनेजर्स, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, म्यूजिक एलबम्स व् खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक,टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज पारिवारिक,सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ सोने, सम्पति सुनहरी ,स्लेटी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स,बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, होटल उद्यमी, एयर ट्रेवल्स, खेलजगत ,निर्यातक, कोरियोग्राफर्स,साहित्यकार अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक,सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आप उत्साहपूर्वक विभिन्न रचनात्मक,साहित्यिक ,सामाजिक ,पारिवारिक गतिविधियों में  भाग लेंगे/ अपने दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार  व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , साहित्यकार, शिक्षाविद, सोने, सम्पति  निवेशक व् विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पायंगे/ पारिवारिक व् सामाजिक,व्यवसायिक दायित्व भी बखूबी निभा पाएंगे/अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
आज कुछ मानसिक तनाव बढ़ेगा/ संतान की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  भी कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आप पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे व् समस्या का समाधान भी पा सकेंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment