Thursday, April 11, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/4/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/4/2019

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के कारण, कार्यगति कुछ शिथिल हो सकती है व् अपयश का भी अंदेशा है /भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप कला व् रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ नाम हो सकता है/ जल व्यवसाय से जुड़े लोग व् शिपिंग सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़  रहेगी/ साहित्यिक ,रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता, फैशन व् ग्लैमर जगत, सोने व् एथनिक जेवेलरी, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, प्रसूति गृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ जल जनित संक्रमण या भारी वर्षा से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे, परन्तु आप रचनात्मक, सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, चांदी, सोने, सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ शेयर्स में  निवेश से हानि का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य धनाभाव के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे /चांदी, सीफ़ूड व् अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता, कलाकार व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/

अंक 5,14,23
सामाजिक,पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी पूर्ण कर पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आप अपने प्रियजन के सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रख रखाव हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता ,फैशन व् ग्लैमर जगत अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ कला, साहित्य व् फैशन की गतिविधियों से जुड़े लोग ,मर्चेंट नेवी ,चाँदी ,सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/सुनहरी वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटक्ट्स, प्रकाशक व् मीडिया ,प्रसूति गृह अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने के बावजूद, आप अपनी सूझ बुझ से अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालींन  निवेशक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment