Tuesday, April 9, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/4/2019 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/4/2019 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
आज आपका रुझान  आमोद प्रमोद व् रचनात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा/ शांत चित से दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, मीडिया, कला समीक्षक चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, ट्रेवल्स एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यवसायिक व्  पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी किसी सौदेबाजी  या मुकदमेबाजी से परेशानी का अंदेशा है/ निवास व् व्यवसाय बदलनेेेे के लिए अनुकूल दिन है/ चांदी, सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा बढ़ेगा/

अंक 3,12,21,30
पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे /न्यायपालिका, सेना, कृषक वर्ग, चाँदी, सोने, सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वॉक इन इंटरव्यू के लिए अनुकूल दिन है/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 4,13,22,31
आप शांत् चित से दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ ट्रेवेल्स, मीडिया, निर्यातक ,चाँदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु पारिवारिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती  है/

अंक 6,15,24
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आप अपने  प्रियजन की  सुविधा हेतु सहर्ष  व्यय करेंगे/ सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आपकी उलझन बढ़ा सकती है/

अंक 7,16,25
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे, परन्तु क्रोध  पर  काबू रखिये/ मुकदमेबाजी व् वादविवाद आपकी परेशानी का सबब सकते हैं/वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी बाधा आ सकती है/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ अनुवादक, साहित्यकार, मीडिया, एयर ट्रेवेल्स, सोने व् चाँदी के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे//

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा / परिवार में मांगलिक कार्यों के संकेत हैं/ सोने, सम्पति, कृषि भूमि के  विक्रेता, धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
 दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक,पारिवारिक  व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, सम्पति, बारूद, ईंधन, कृषि उत्पादों, बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment