Tuesday, April 9, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/4/2019 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/4/2019 बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज अपनी बौद्धिक क्षमता व् प्रबन्धन योग्यता के दम पर प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक स्तर पर खास पहचान बना पायेंगे/ विदेश में राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए, उच्च अध्ययन, भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर व् एन जी ओ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ चालन में आज अधिक सतर्क रहिए /

अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील व् सार्थक परिणाम देने वाला है/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी व् कुछ बाधित कार्य भी पूरे होंगे/ सर्जन्स, फिजियोथेरेपिस्ट, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, मीडिया, धर्म गुरु, हीरे, पेट्रोल, वाहन, सीमेंट, इस्पात के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप प्रतियोगिता के वांछित परिणाम पाएंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी परेशानी व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है, परन्तु आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय ले कर स्थिति संभाल पाएंगे/ हीरे, पेट्रोल, लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, धर्म प्रचारक,मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक, प्रशासनिक स्तर पर कुछ विवाद व् बुजुर्गों से कहासुनी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ आज अंतरात्मा की पुकार व् अपनी गणनात्मक क्षमता पर भरोसा कीजिये/ निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, बालरोग चिकित्सक, नर्सिंग होम्स ,बेंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति, प्रबंधन क्षमता व् मौलिक सोच के कारण आप प्रशासनिक एवं  राजनैतिक स्तर पर अपनी खास खास पहचान बना पाएंगे/ अंतरात्मा की पुकार की  ओर आज आप विशेष ध्यान दीजिये व् अपनी  गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे,परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलजोल में दीजिये व् अपने आस  पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य आपका साथ देगा व् विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ सर्जन्स, धर्म प्रचारक, प्रकाशक, मीडिया, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, संगीतकार, बेंकर्स,निर्यातक, हीरे ,बाल उपयोगी साहित्य व् खेलसामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम के  टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है, परन्तु आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय ले कर स्थिति संभाल पाएंगे /वाहन, पेट्रोल, हीरे के  विक्रेता, धर्मगुरु, प्रकाशक, लोहे व् कोयले के व्यापारी,सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
 व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ पूर्व  निर्धारित कार्यक्रमों में  आज कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ संतान पक्ष के किसी चिंता से आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे, परन्तु दृढ़ता पूर्वकनिर्णय ले कर स्थिति संभाल पाएंगे /धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में रूचि बढ़ेगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment