Friday, March 22, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2019

अंक 1,10,19,28
आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आज कार्यगति कुछ बाधित हो सकती है/ नए प्रोजक्ट्स के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/अपव्यय के कारण जीवनसंगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से,आज आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद  स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिकस, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, शिक्षाविद, फैशन व् ग्लैमर जगत अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ आज आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करंगे/

अंक 3,12,21,30
आर्थिक संसधान सीमित होने के बावजूद, आप् भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, गृह उपयोगी वस्तुओं व् सोने के  विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ राजनैतिक स्तर पर कुछ मतभेद भी आपके अपयश का कारण बन सकते है/ शांत चित से दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् छुटी के दिन का आनंद लीजिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटक्ट्स व्  टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक, सामाजिक,पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ गृह निर्माण, आंतरिक सज्जा, सोने व् सम्पति के विक्रय हेतु अनुकूल दिन है/ आज प्रसूतिगृह, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता, साहित्यकार, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपके सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति भी सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/ आज कॉफी पार्लर्स, ब्यूटी पार्लर्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सोने, सम्पति, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता  व् आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ आज साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी कुछ बढ़ेगा/

अंक 9,18,27
आर्थिक स्तर पर कुछ अवरोधों के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अपने दायित्व पूर्ण कर पायेंगे/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है व् आर्थिक नवनिवेश हेतु भी दिन जोखिमपूर्ण है/ स्त्रीरोग चिकित्सिक, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment