Friday, March 22, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2019

अंक 1,10,19,28
आज आप ऊर्जावान रहेंगे व् विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् मेहमान नवाज़ी में  समय दे पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवल्स, चांदी, सीमेंट, पारे, खेल सामग्रीे के विक्रेता व् निर्यातक, लोन एजेंट्स, बेंकर्स,इवेंट मैनेजर्स, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक,कलाकार व् खेल सवांददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ चाँदी, हीरे, वाहन, पेट्रोल, इस्पात, लोहे ,खेलसामग्री, प्रकाशन सामग्रीे के विक्रेता, लोन व् ट्रेवेल एजेंसियां, मीडिया, संग्रहालय, वाचनालय, बैकर्स, इवेंट मेंजर्स, नर्सिंग होम्स,कॉस्मेटिक  सर्जन्स, आर्किटक्ट्स ,मूवर्स व् पैकर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  फेर बदल से आप कुछ अनमने से रहेंगे /भाग्य अनुकूलता से आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् स्थिति सँभालने में समर्थ रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स, कलाकार, मीडिया, धर्म प्रचारक ,सर्जन्स, नर्सिंग होम्स, हीरे, चाँदी, सरसों  के तेल व्  पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप अपनी प्रशासनिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति के दम पर अपनी पहचान बना पाएंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक प्रस्तुति व् खेल स्पर्धा  हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ चांदी, रेत, पारे व् सीमेंट, खेल सामग्री के विक्रेता, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, एयर ट्रेवेल्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/ अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ आज निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, उच्च  अध्ययन व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु विदेश  जाने के लिय उत्तम दिन है/ मनोचिकित्सिक, लोन एजेंट्स, टूरिज्म सेक्टर, बेंकर्स, नर्सिंग होम्स, खेलजगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ यातायात नियमों  अवहेलना आपकी परेशानी बढ़ा सकती  है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अपने पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सार्थक रहेगा/ विदेश में  निर्यात व्यवसाय विस्तार व् उच्च तकनिकी अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ वायु जनित संक्रमण से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी कुछ बाधा का अंदेशा है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों,शोध कार्यों,योग ध्यान में आपका रुझान बढ़ेगा/ ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स ,मीडिया, प्रकाशक, हीरे, पेट्रोल, वाहन आदि के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
संतान पक्ष की किसी चिंता को लेकर आज मन में  कछ उलझन की स्थिति रहेगी/ दृढ निश्चय पूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिये/ हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, धर्म प्रचारक, मीडिया, प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment