Thursday, March 14, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/3/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/3/2019

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों, आमोद प्रमोद  व् साहसिक समुद्री अभियान आदि की ओर बढ़ेगी/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/  बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/  वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता की आवश्यकता है/ वाहन क्रय भी आज स्थगित कर दीजिये/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज स्वास्थ्य व्  पेय जल की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/धार्मिक गतिविधियों, शोध कार्य व् प्रतियोगिताओं में  भाग लेने के लिए उत्तम दिन है/ हीरे ,वाहन,पेट्रोल ,लोहे ,प्रकाशन सामग्री के विक्रेता , धर्म प्रचारक, मीडिया व्  कॉस्मेटिक सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ मीडिया, जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक ,ट्रांसपोर्ट्स, सर्जन्स,हीरे ,लोहे, कोयले, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विकेता, साहसिक समुदी अभियान प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी व् जल शुद्धिकरण सयंत्र आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों, सैर सपाटे, अनुसन्धान व् शोध कार्यों में बढेगी/ शिपिंग इंडस्ट्री, अनुसन्धान केंद्र, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता , मीडिया, अनुवादक, लाला समीक्षक, समुद्री उत्पादों व् सी शैल कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ व्यवहार में विनम्रता बरतिए/ बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,आज आविष्कार, प्रशासनिक नवाचार अनुसंधान व्  सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से आपकी पहचान बन पाएगी/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आज मन की चपलता पर काबू रखिये व् वाहन चालन में  भी अधिक सचेत रहिये/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर खास पहचान बना पाएंगे/ सफेद रंग के वस्तुओं के विक्रेता व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज का दिन आपके लिय सामान्य है/ व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे व् भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक  निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से  आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटे छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए /

अंक 7,16,25
आज आप दृढ़ निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, ज्योतिष व् शोध कार्यों में  रुझान बढ़ेगा/ शल्य चिकित्सिक, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्मगुरु, लोहे, कोयले, सरसों के तेल ,पेट्रोल, वाहन, हीरे,प्रकाशन सामग्री, समुद्री उत्पादों , एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर व् साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पायेंगे/ आज आपके व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी, परन्तु अहम पर काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ विवाद आपकी उलझने बड़ा सकते हैं/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष आदि में रुझान बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ हीरे, पेट्रोल, लोहे, वाहन व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के  विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे /

अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ घर में  कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार है/धर्म प्रचारक, वास्तु विद, आर्किटेक्ट्स, वाहन, पेट्रोल, हीरे,लोहे के विक्रता, सर्जन्स व् फोटो जर्नलिस्ट अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment