Thursday, March 14, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/3/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/3/2019

अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कार्यगति कुछ शिथिल रहेगी/ अपयश का भी अंदेशा है/ आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत  शिद्द्त से महसूस होगी/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन हो सकती  है/ शेयर्स में  हरगिज़ निवेश न कीजिये; आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 2,11,20,29
आज आर्थिक,पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए भी अनुकूल दिन है/ आज आप प्रियजन की सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रखरखाव हेतु खुले दिल से व्यय करेंगे/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओ के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ, साहित्यकार, फैशन व् ग्लेमर जगत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेेंगे/

अंक 3,12,21,30
आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के बावजूद,आप अपनी सूझ बुझ से अपने दायित्व निभा पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सोने व् सम्पति, सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स व् कुटीर उद्योगपति अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज व्यय से  पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपव्यय के  कारण परेशानी का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिम् पूर्ण है/ शांत चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान दीजिये/ सहचर की भावनाओं का सम्मान कीजिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ शांत चित से  साहित्यिक,सामाजिक व् शैक्षणिक गतिविधियों में  अतिरिक्त समय दे पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंसियां व् आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद  रहेगी/ परिवार में  आपका सम्मान बढ़ेगा/साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सोने, सम्पति व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए उत्तम दिन है/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व्  कर्म आपको आशा से कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक, व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ फैशन व् ग्लैमर जगत, साहित्यकार, शैक्षणिक संस्थाएं ,सोने,सम्पति, गृह  उपयोगी सामग्री  चर्म उत्पादों, काफी, चॉकलेट्स के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, प्रसूतिगृह, सामाजिक कार्यकर्ता व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् रिहायशी सम्पति  के दीर्घ कालीन निवेशक, आर्किटेक्ट्स, आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विकसित होगा/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक साधन अपेक्षाकृत सीमित होने के बावजूद, आप अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/शेयर्स में  हरगिज़ निवेश न कीजिये/ सोने व् सम्पति क दीर्घ कालेन निवेशक, आर्किटेक्ट्स व् शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment