Monday, February 18, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/2/2019 गुरुवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/2/2019 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास  आज आपकी स्थिति  में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला  पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिए/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् उनके साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये/

अंक 2,11,20,29
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व आप बखूबी  निभा  पाएंगे/ आज निवास व्  व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है /सम्पति, चांदी, हीरे,व् सोने , वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार,मीडिया,अनुवादक ,कवि ,कला समीक्षक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्म  गुरु , पर्यटन  सेक्टर व् कुटीर उद्योगपति अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/व्यवसायिक  व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी /

अंक 3,12,21,30
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/सम्पति, सोने, हीरे , हस्तशिल्प उत्पादों, वाहन व्  पेट्रोल  के विक्रेता, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, साहित्यकार, अनुवादक,टूरिस्ट गाइड , आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सर्जन्स, प्रसूतिगृह , कुटीर उद्योगपति, धर्म प्रचारक,  धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सामाजिक व् साहित्यिक दायरा बढेगा / घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 4,13,22,31
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/आज आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव के संकेत नहीं हैं/ बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये व् नए प्रोजेक्ट आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 5,14,23
आज सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/उच्च शिक्षा व् गृह निर्माण हेतु ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/सोने, सम्पति व्  सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता , पाठ्य पुस्तक प्रकाशक आज  अधिक लाभप्रद स्थिति  में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 6,15,24
आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में  मन रमेगा /सोने , जेवेलेर्स ,गृह  उपयोगी सामग्री के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार,  शिक्षाविद,  सामाजिक कार्यकर्ता  व् स्त्री रोग  विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/सोने, हीरे, सम्पति के निवेशक व् विक्रेता, वाहन व् पेट्रोल विक्रेता, गृह निर्माता,वास्तुविद, आंतरिक सज्जाकार, स्त्री रोग विशेषज्ञ व् सर्जन्स  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक  क्रियाकलापों में मन रमेगा/ 

अंक 8,17,26
सामाजिक,पारिवारिक  व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से  पाएंगे/गृह निर्माण हेतु अनुकूल दिन है/सम्पति , हीरे, सोने,सरसों के तेल व् सम्पति के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति , स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स,  मीडिया व् प्रकाशक  विशेष लाभप्रद  स्थिति में  रहेंगे/  साहित्यिक व् शैक्षणिक दायरा बढेगा/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 9,18,27
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से  सम्पन्न हो पाएंगे/वास्तु विद, आर्किटेक्ट्स,सोने, हीरे व् सम्पति के  विक्रेता एवं दीर्घ कालीन निवेशक, साहित्यकार, प्रकाशक ,शिक्षाविद, धर्म प्रचारक, वास्तु विद आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ परिवार सहित तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ घर में शुभ गतिविधियों के आसार हैं /

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment