Monday, February 18, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/2/2019 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/2 /2019  बुधवार


अंक 1,10,19,28
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका विशेष साथ देंगे /बाधित कार्य पूर्ण  होंगे/ आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण व् पर्यटन के कार्यक्रम  बनेंगे /मेहमानों व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा /चांदी, मोती, सीमेंट ,पारे, खेल सामग्री के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ ,निर्यातक ,बाल साहित्य प्रकाशक  विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 2,11,20,29
अपनी कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/रचनातमक  व् कलात्मक क्षेत्र में नाम होगा/ विदेश में  उच्च अध्ययन, इवेंट मेनेजमेंट व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है /बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, खिलाड़ी , निर्यातक, नृत्य  व् संगीत निर्देशक, रिकी प्रशिक्षक ,पर्यटन  व् होटल उद्यमी विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आज अंतरात्मा के आवाज़ को अनसुना मत कीजिये / जलजनित संक्रमण, तेज वर्षा या समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
रचनात्मक व् कलात्मक गतिविधियों में  रुझान बढेगा /आमोद प्रमोद, सैर सपाटे के लिए अनुकूल दिन है/ मोती, चांदी, समुद्री उत्पादों  व् कलाकृतियों के विक्रेता, एयर लाइन्स, शिपिंग सेक्टर, मीडिया व् अनुवादक विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने रहेंगे/ पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में  भी फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
रचनात्मक गतिविधियों, अनुसन्धान, आविष्कार आदि में मन रमेगा/आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके सहायक सिद्ध होंगे/मेहमान नवाजी में व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ विदेश भ्रमण, इवेंट मेनेजमेंट व् सांस्कृतिक प्रस्तुति, उच्च अध्ययन हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ एयरलाइन्स, शिपिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग, चाँदी, मोती, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपने उत्पाद विदेश में पेटेंट करवाने हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार व् अपनी गणनात्मक क्षमता पर पूरा भरोसा कीजिये/व्यवसाय  विस्तार हतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ खेलजगत से जुड़े लोग्, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, सीमेंट, पारे व् राख के विक्रेता, संगीतकार,पर्यटन उद्यमी व् इवेंट मैनेजर्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/आज आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दिन भर की छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में या अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/

अंक 7,16,25
आज  सेहत व्  आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा  है/ पर्यटन उद्यमी, ट्रेवेल व् लोन एजेंट्स, खिलाड़ी, मनोरोग  व् बालरोग चिकित्सिक, बेंकर्स, निर्यातक, शिप्पिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों  के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयन्त्र , निर्यातक व् इवेंट मैनेजर्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज  सेहत व्  आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा  है/ पर्यटन उद्यमी, ट्रेवेल व् लोन एजेंट्स, खिलाड़ी, मनोरोग  व् बालरोग चिकित्सिक, बेंकर्स, निर्यातक, शिप्पिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों  के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयन्त्र , निर्यातक व् इवेंट मैनेजर्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

 अंक 9,18,27
दैनिक क्रिया कलाप सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/आज आपकी स्थिति में  किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है/आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  फेर बदल का अंदेशा है/विदेश  यात्रा में  भी  बाधा  आ सकती है/ आज किसी  को भी धन उधार मत दीजिये, अन्यथा वसूलने में दिक्क्त आ सकती है/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आज आप कुछ विचलित हो सकते हैं/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment