Thursday, January 31, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2019 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2019 रविवार


अंक १,१० ,१९,२८ 
आज के दिन आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से प्रशासनिक नवाचार कर पाएंगे/आमोद प्रमोद व् मेहमानों की आवभगत में समय खुशनुमा रहेगा/ दान पुन्य व् समाज सेवा में भी रुझान रहेगा/विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ राजनेता व् एन जी ओ लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ चांदी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं में निवेश कीजिये/ आज वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/

अंक २,११,२०,२९ 
आज आपका रुझान घर की आंतरिक सज्जा में रहेगा/ नौकरी व् निवास बदलने के लिए अनुकूल दिन है/सोने व् चांदी के निवेश व् विक्रय से अतिरिक्त लाभ मिलेगा/आज लेखक,पत्रकार व् वास्तुविद अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सोने व् हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, स्त्री रोग चिकित्सिक, सर्जन्स, धर्म प्रचारक व् धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३० 
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने की स्थिति में रहेंगे; व्यवसायिक, पारिवारिक  व् सामाजिक  स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ आज सोने, हीरे  व् सुनहरी रंग के उत्पादों, वाहन व् पेट्रोल का विक्रय एवं  सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश फायदा देगा/ गृह ऋण आसानी से उपलब्ध हो जायेगा/ आज आप धार्मिक, साहित्यिक  व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  रूचि लेंगे/ व्यवसायिक व् घरेलू जिम्मेदारियां कुशलता पूर्वक निभा पाएंगे/ पत्रकारों,लेखकों व् वास्तुविदों के लिए अनुकूल दिन है/ सर्जन्स व् स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स,शिक्षाविद व् धर्म प्रचारक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
व्यक्तिगत प्रयास  आज आपकी स्थिति  में कोई विशेष  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज नए सम्पर्क आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे/सामाजिक गतिविधियों में  मित्र मंडली का सहयोग मिलेगा/आज  दुग्ध उत्पादों, चांदी व् कलात्मक वस्तुओं का निर्यात फायदा देगा/ बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक ५,१४,२३ 
आज प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ विदेश में  उच्च अद्ययन हेतु आवेदन देने के लिए अनुकूल दिन है/आज आप घर परिवार व् व्यवसाय की  जिम्मेदारियों में  सामंजस्य बिठा पाएंगे व् व्यवस्थित रूप से कार्य सम्पन्न होंगे; परन्तु  बुजुर्गों की भावनाओं को आहत न होने  दीजिए  व आवेश में आकर निर्णय न लीजिए / सोने व् सम्पति में  निवेश करें/ आज यातायात नियमों की अवहेलना आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक ६,१५,२४ 
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आज साहित्यिक अभिरुचियों के लिए समय निकाल पाएंगे/ मेहमानों व् रिश्तेदारों के साथ समय मनोरंजक ढंग से व्यतीत होगा/ सोने व् सम्पति व् आंतरिक सज्जा पर खर्च करें/ स्त्रीरोग चिक्त्सिक, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५ 
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् धार्मिक क्रियाकलापों में भी समय दे पाएंगे/ सोने, सम्पति व् भवन निर्माण पर खर्च करें/ आज सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/ कुटीर उद्योगपति, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ,हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक ८,१७,२६ 
आज आपकी सामाजिक व् पारिवारिक प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी/ सरसों के तेल, सुनहरी  रंग की वस्तुओं, हीरे, सोने सम्पति  वाहन और पेट्रोल व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स , मीडिया, लेखक व् प्रकाशक, सर्जन्स व् प्रसूति गृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ गृहस्थी से जुड़े कार्य सुचारू रूप से पूर्ण होंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक मतभेदों से दूर रहने की कोशिश कीजिये/

अंक ९,१८,२७ 
आज पारिवारिक मसलों में आपकी राय का विशेष मान होगा/  धार्मिक, सामाजिक, साहितियिक गतिविधियों, घरेलू ज़िम्मेदारियीं के सफल निर्वहन के लिए अच्छा दिन है/ आज सम्पति व् सोने एवं भवन निर्माण पर व्यय कीजिये/ सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, वास्तुविद, धर्म प्रचारक, प्रकाशक व् फोटो जर्नलिस्ट, हीरे, वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स व् आर्किटेक्टस अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
==================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment