Thursday, January 31, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/2/2019 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/2/2019


अंक १,१०,१९,२८ 
आज का दिन मनोरंजन व् सैर सपाटे  के लिए उत्तम है/ दिन का आनंद लीजिये, परन्तु वाहन चालन में  सावधानी  बरतिये/ आज पर्यटन व् परिवहन विभाग, उड्डयन विभाग लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ चांदी व् कलात्मक वस्तुओं के विक्रय से फायदा होगा/ आज अनर्गल वाद विवाद से दूर रहने का प्रयास करें/

अंक २,११,२०,२९ 
आज आप अपनी बात सुगमता से मनवा पाएंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में  भी वृद्धि होगी/ वास्तु विद,भवन निर्माता, सड़क निर्माता,वाहन व्यापारी,चांदी और हीरे के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, प्रकाशक व् पत्रकार विशेष लाभ प्राप्त करंगे/आध्यत्मिकता की ओर भी रुझान रहेगा/आज का दिन प्लास्टिक शल्य चिकित्सा के लिए अनुकूल है/ आज तेज़ समुद्री हवाओं या जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक ३,१२,२१,३० 
आज सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण  के लिए अच्छा दिन है/ सरसों के तेल,पेट्रोल.सोने, हीरे के विक्रय  व् सम्पति निवेश से लाभ मिलेगा/ धार्मिक कार्यों में भी रूचि रहेगी/ भवन निर्माता, वास्तुविद , कला समीक्षक ,परिवहन व् पर्यटन विभाग, शिपिंग सेक्टर,साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक  व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के लिए उत्तम दिन है, परन्तु वाहनचालन में अधिक सचेत रहिये/ आज प्रशासनिक व् राजनैतिक मतभेदों से बचने को कोशिश कीजिये व् अहम पर भी नियन्त्रण रखिये/ अनर्गल वादविवाद व् छोटी छोटी बातों में उलझने से आप अपने विरोधियों की संख्या बढ़ा लेंगे/ शांत चित से कलात्मक गतिविधियों में  समय बिताने की कोशिश कीजिये/ शिपिंग सेक्टर, एयर लाइन्स, जल शुद्धिकरण सयंत्र, चांदी व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

 अंक ५,१४,२३ 
व्यक्तिगत प्रयास  आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आवेश में आकर लिए गए निर्णय आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ आज अपने मन को स्थिर रखने को कोशिश करें व्  विरोधियों से न उलझे/ वाहन चालन में भी सतर्कता बरतिये/ बुजर्गों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की चेष्टा कीजिए/

अंक ६,१५,२४ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज का दिन, बिना किसी विशेष बदलाव के, तटस्थ रूप से बीतेगा/ अपने दैनिक क्रिया कलाप निर्बाध गति से पूरे कर पाएंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५ 
आज हवाई यात्रा टाल दें/ सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दें/ वायु जनित संक्रमण आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ परिवहन व् पर्यटन विभाग आज विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ पेट्रोल,लोहे, वाहन, हीरे, भवन निर्माण सामग्री व् समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स , सी शैल कलाकृतियों का व्यापार लाभप्रद होगा/शिपिंग सेक्टर ,ट्रांसपोर्टस व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६ 
आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवा सकेंगे/ आध्यत्म,पत्रकारिता व्  योग ध्यान में  रूचि रहेगी/शल्य चिकित्सिक,वास्तु विद व् आर्किटेक्ट, मीडिया व् प्रकाशक, धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ हीरे, लोहे, प्रिंटिंग इंक, पेट्रोल व् वाहन का व्यापार लाभ देगा/

अंक ९,१८,२७ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से  लाभान्वित होंगे/आज आपका मन धार्मिक कार्यों, योगध्यान में  रमेगा/ हीरे, ईंधन,पेट्रोल व्  वाहन का विक्रय लाभ प्रद होगा/ सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ विरोधी आपके सामने झुकेंगे/
================================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment