Monday, December 31, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 2/1/2019 बुधवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 2/1/2019 बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् सार्थक है/ आप व्यवसायिक, सामाजिक, रचनातमक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे/ मेहमान नवाजी के लिए व् आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण के लिए उत्तम दिन हैं/ बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, ट्रेवेल एजेंट्स,  एयरलाइन्स, मीडिया, कलाकार, एन जी ओ इवेंट मेनेजर्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों एव खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/प्र शासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ प्रेम प्रसंग में भी आज आत्मीयता की कमी खलेगी/


अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनातमक गतिविधियों से धन व् यश प्राप्ति के आसार है/ विदेश में खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति, कला प्रदर्शनी आयोजन व् इवेंट मैनजमेंट हेतु अनुकूल दिन है/ चांदी, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री, तम्बाकू, कोंफी, चर्म उत्पादोंव् एथनिक जेवेलेरी के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, कला समीक्षक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, सेक्सोलोजिस्ट्स, मनोवैज्ञानिक, नर्सिंग होम्स, बेन्कर्स ,पर्यटन उद्यमी, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 3,12,21,30
आज आपका रुझान रचनातमक गतिविधियों व् काव्य सृजन, अनुवाद कार्य आदि में बढेगा/ चांदी के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये अतिथियों की वजह से आज आप कुछ अव्यस्थित से व् तनाव ग्रस्त रहेंगे/ सहचर से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ आर्थिक संसधानों की कमी भी खलेगी / व्यवस्थित चित से स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व् कलातमक क्रिया कलापों में बढेगी/ विदेशी  सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ मीडिया, कला समीक्षक, निर्यातक, खिलाड़ी, प्रसूति गृह व् बालरोग विशेषग्य अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 5,14,23
आज आपके मन में बच्चों जैसी चंचलता रहेगी व् मेहमाननवाजी में व् बच्चों के साथ बिताया समय सुखद रहेगा/ बेन्कर्स, लेखाविद, होटल व्यवसायी, इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक, लोन व् ट्रेवेल एजेंसियां, बालरोग व् मनोरोग विशेषग्य व् खेल जगत से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता अपेक्षाकृत अधिक लाभ कमा पायेंगे/


अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आप आंशिक भाग्यानुकुलता से लाभान्वित होंगे/ कुछ समय अपनी पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये/


अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ आज विदेश में बसे किसी प्रियजन का सुखद समाचार मिल सकता है/ उच्च अध्ययन, इवेंट मेनेजमेंट व् भ्रमण हेतु विदेश गमन के लिए व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु अनुकूल दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुडे लोग, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, खेल समीक्षक, सेक्सोलोजिस्ट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषग्य आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अचानक आये मेहमानों की वजह से व् संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ असहज रहेंगे/ विदेश यात्रा कार्यक्रम में भी बाधा का अंदेशा है/ नवनिवेश ले लिए दिन जोखिमपूर्ण है व् अपव्यय के कारण सहचर से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com  में देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक'

www.numeropath.com


No comments:

Post a Comment