Monday, December 31, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक गुरुवार 3/1/2019


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक गुरुवार/3/1/2019

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप भाग्यानुकुलता से लाभान्वित होंगे/ समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता एवं साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स, मीडिया, कला समीक्षक, साहित्यकार, शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोग, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/ जलजनित संक्रमण या तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
कारोबारी व् पारिवारिक गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यकार, समाज सेवक ,आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, मीडिया व् अनुवादक, मोती, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ एक्वा गार्ड्स, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर व् समुद्री अभियान प्रशिक्षक आज अपेक्षाकृत अधिक लाभ कमा पाएंगे/ आपका रुझान साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी रहेगा/

अंक 5,14,23
पारिवारिक व् व्यवसायिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यिक, शैक्षणिक व् सामाजिक दायरा बढेगा/ सोने व् सम्पति, सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूति गृह, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
पारिवारिक व् व्यवसायिक माहौल सुखद रहेगा/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु  सहर्ष व्यय करेंगे/ आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग चिकित्सिक, आंतरिक सज्जाकार, शिक्षाविद, सोने, सुनहरी वस्तुओं व् सम्पति के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज पारिवारिक व् शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से सम्पन्न कर पाएंगे/ आंतरिक सज्जाकार, भवन निर्माता, सुनार, सम्पति विक्रेता, साहित्यकार, समाज सेवक, शिपिंग सेक्टर, समुद्री अभियान से जुड़े लोग, एक्वा गार्ड्स व्  समुद्री उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/

अंक 8,17,26
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व सुचारू ढंग से सम्पन्न होंगे/साहित्यिक व् सामाजिक दायरा विस्तृत होगा/ सोने व् सम्पति ,सरसों के तेल के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
आज सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति अधिक सम्मानजनक रहेगी/ शिक्षाविद, साहित्यकार, सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, प्रसूति गृह, आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक माहौल शान्तिप्रद रहेगा/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक


www.numeropath.com


No comments:

Post a Comment