Thursday, November 29, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/12/2018 रविवार


अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/12/2018 रविवार 


अंक 1,10,19,28
 
आज नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ आप राजनीतिक ,सामाजिक सरोकार व् सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे /चांदी, समुद्री उत्पादों, हस्तशिल्प उत्पादों, दुग्ध उत्पादों  के विक्रेता व् निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ पर्यटन  व् होटल उद्यमी ,उड्डयन सेक्टर, शिपिंग इंडस्ट्री, जल शुद्धिकरण सयंत्र विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29

आज कल्पना को मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनातमक व् कलात्मक गतिविधियों से यश व् धन प्राप्ति के आसार है/ सैर सपाटे, मनोरंजन के कार्यक्रम भी बनेंगे/ कलाकार, मीडिया, होटल उद्यमी, वायु सेवाए, अनुवादक व् टूरिस्ट गाइड आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ तेज़ समुद्री हवाओं या जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30

आज आप सुरुचिपूर्ण ढंग से पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व  निभा पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों में भी कुछ नाम होगा/ आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया आज अधिक प्रभावपूर्ण रहेगी/ चांदी, कला कृतियों , समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स  के विक्रेता व् निवेशक, एयर लाइन्स व् शिपिंग सेक्टर आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31

आज आमोद प्रमोद, सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/ कुछ समय अपनी रचनात्मक अभिरुचियों की तुष्टि के लिए दे पाएंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ राजनेतिक व् प्रशासनिक गतिविधियों व् समाज सेवा, रचनातमक गतिविधियों व् दान पुन्य में आप अग्रणी रहेंगे/ एक्वा गार्ड्स विक्रेता, साहसी समुद्री अभियान प्रशिक्षक, शिपिंग इंडस्ट्री व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,17,26
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे , परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से निभ जायेंगे/ आप शांत चित से अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये / कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये; सुकून मिलेगा/

अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य  सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप कुछ सीमा तक लाभान्वित होंगे/ शिपिंग सेक्टर, मीडिया, एक्वा गार्ड्स व् समुदी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/ प्रशासनिक मतभेद व् राजनेतिक स्तर पर अहम का टकराव आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ अहम पर नियंत्रण रखिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/

अंक 9,18,27
आज का दिन सामान्य व् शान्तिप्रद है/ किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं, परन्तु दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण हो पाएंगी/ कुछ समय सामाजिक मेल मिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/


नुमेरोपाथ .कॉम


No comments:

Post a Comment