Thursday, November 29, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/12/2018 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/12 /2018 शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज  आपका प्रशासनिक वर्चस्व बढेगा/राजनेतिक,सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् दान पुन्य में आप अग्रणी रहेंगे/आपकी बौधिक क्षमता से लोग प्रभावित होंगे/ परन्तु अहम पर काबू रखिये/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/ सफ़ेद रंग के वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकुलता के फलस्वरूप आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी व् आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ हीरे,पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता,फैशन व् ग्लेमर की गति विधियों से जुड़े लोग  मीडिया, कॉस्मेटिक सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
 व्यक्तिगत स्तर पर किये गए प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्यवश,आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति उम्दा रहेगी/आपकी राय का मान होगा/ हीरे, नवरतन ,सम्पति, ईंधन,वाहन के विक्रेता, मीडिया व प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  रूचि बढेगी / नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 4,13,22,31

आज प्रशासनिक मतभेद व् बुजुर्गों से मनमुटाव आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित है/ वाहन चालन में  भी अधिक सतर्कता बरतिए/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/

अंक 5,14,23
आज प्रशासनिक क्षेत्र में  व् दान पुन्य की  गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद  रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् एन .जी .ओ. अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अनर्गल वादविवाद, उच्च अधिकारीयों व् बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी बरतिए/

अंक 6,15,24
आज आपके दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव  नहीं  ला पाएंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से  लाभान्वित होंगे/ कला जगत , फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास आज सामान्य परिणाम ही  दे पाएंगे भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़  रहेगी/ हीरे, पेट्रोल, प्रिंटिंग ईंक ,वाहन,लोहे, भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ अंतत आप अपनी बात मनवाने में  सफल् रहेंगे/अहम पर काबू रखिये व् बहसबाजी से दूर रहिये/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया,प्रकाशक, धर्म गुरु,  हीरे ,पेट्रोल व् वाहन  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके निर्धारित व्यवसायिक लक्ष्य पूर्ण हो पाएंगे/मांगलिक गतिविधियों में  भागीदारी के आसार हैं/ धर्म गुरु, मीडिया, वास्तुविद , ट्रांसपोर्टर्स व् आर्किटेक्ट्स  आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/


नुमेरोपाथ .कॉम

No comments:

Post a Comment