Wednesday, October 17, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/12/2018 गुरुवार


अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/12/2018 गुरुवार


अंक 1.10,19,28
आज व्यय से पूर्व बजट प्लान कर  लीजिये /अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ अपयश का भी  अंदेशा है/ मित्रगण आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अपेक्षाकृत लाभदायक स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ पाएंगे/ आप व्यक्तिगत रख रखाव व् पारिवारिक सुख सुविधा पर सहर्ष व्यय करेंगे/ फैशन  व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, निर्यातक, सोने व् सम्पति के विक्रेता,  भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं  के विक्रेता, साहित्यकार, कला समीक्षक, सेक्सोलोजिस्ट्स, स्त्रीरोग चिकित्सिक,आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति कुछ शिथिल हो सकती है/ परन्तु सुनियोजन पूर्वक समाधान पाने की कोशिश करेंगे तो काफी हद तक सफलता मिलेगी/ आज साहित्यिक दायरा कुछ विकसित होगा/ स्त्रीरोग चिकित्सिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षविद, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति एवं गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक स्तर पर दिन जोखिम् पूर्ण है; नवनिवेश आज स्थगित क्र दीजिये/ आज सहचर की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ अपने किसी आत्मीयजन की कमी आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके सहायक हो सकते हैं/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे। परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपके बाधित कार्य पूरे हो पाएंगे/ साहित्य व् शिक्षा के क्षेत्र में  कुछ नाम होगा/ आज गृह ऋण व् शिक्षा हेतु ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभ जायेंगे/ व्यक्तिगत रख रखाव, मनोरंजन व् पारिवारिक सुख सुविधा पर व्यय होगा/ तम्बाकू, काफी, चर्म  उत्पादों, एथिनिक जेवेलेरी, सोने, सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार, फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति मेँ रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 7,16,25
आज सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलोजिस्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, सोने, एथिनिक जेवेलेरी व् सम्पति के विक्रेता एवं कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वायुजनित संक्रमण से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 8,17,26
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा विकसित होगा/ सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं, स्टेशनरी व् सरसों के तेल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27

आज प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी खलेगी/अपने किसी  प्रियजन की कमी आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ आज अपने सीमित आर्थिक साधनों से ही काम चलाईये ,परतु किसी से भी  उधार हरगिज़ न लीजिये/ कुछ तनाव ग्रसित  के बावजूद भी, आप अपने पारिवारिक दायित्व कुशलता से निभा पाएंगे/ स्त्रीरोग चिकित्सिक, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

www.numeropath.com


No comments:

Post a Comment