Wednesday, October 17, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/10/2018 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/10/2018 शनिवार  

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रुचि सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, रचनात्मक गतिविधियों व् विदेश भ्रमण में  बढ़ेगी/ विदेशी सम्पर्क  सूत्र आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ विदेश में  निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा एवं उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म  सेक्टर, कोरिओग्राफर्स , टूरिस्ट गाइड ,चांदी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/  नृत्य निर्देशक व् संगीतकार, बेंकर्स, लेखाविद, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स , कवि व् अनुवादक, निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसाय बदलने  व  विदेश गमन एवं वॉक इन इंटरव्यू के  लिए अनुकूल दिन है/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगी/ बच्चों  की मांगे पूर्ण करने में असमर्थता के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ पेट्रोल, वाहन,   हीरे ,चांदी व् कलाकृतियों  के विक्रेता, एयर ट्रेवेल्स व्  मीडिया,  आर्किटेक्ट्स व् कॉस्मेटिक सर्जन्स  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज  का दिन गतिशील है/ आप विभिन्न व्यवसायिक व् सामाजिक, रचनात्मक गतिविधियों में  दिन भर व्यस्त रहेंगे/ विदेश में  उच्च अध्ययन, व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनेजमेंट व् भ्रमण हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/नर्सिंग होम्स,  मनोरोग चिक्त्सिक, चांदी, सीमेंट, पारे व् खेल सामग्री  विक्रेता व् व् निर्यातक , होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ कुछ यादगार  बिता पाएंगे/ फीजिओथेरेपिस्ट, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खेलजगत ,निर्यातक,बेंकर्स  व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके सहायक हो सकते हैं/ यातायात नियमों व् बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी  खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित  संक्रमण या किसी एलर्जी से परेशानी  का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज अस्वस्थता के बावजूद, आप अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ निर्यातक, खिलाड़ी,  इवेंट मेनेजर्स, टूरिज्म सेक्टर, कोरियोग्राफर्स नर्सिंग  होम्स, बालरोग विशेषज्ञ  व् मनोवैज्ञानिक, पेट्रोल, वाहन,  हीरे ,के विक्रेता, मीडिया व् प्रकाशक  आज  अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेगे/ विदेश गमन व् व्यवसाय परिवर्तन हेतु अनुकूल दिन है /
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं है/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि  व् सामाजिक गतिविधियों में  दीजिये/आज आप भाग्य अनुकूलता से अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/प्रकाशक, मीडिया, धर्म प्रचारक, योग प्रशिक्षक, हीरे, वाहन व् ईंधन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  फेर बदल कां अंदेशा है/ यात्रा प्रवास में  भी बाधा आ सकती है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलने में दिक्क्त आ सकती है / आपका रुझान आज धार्मिक क्रियाकलापों व् ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श की ओर बढ़ेगा/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन , वाहन व् हीरे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment