Sunday, October 28, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/10/2018 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/10/2018 बुधवार  


अंक 1,10,19,28
आज आप विदेशी सम्पर्क सूत्रों से लाभान्वित होंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ प्रशासनिक वर्चस्व बढेगा/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् मेहमाननवाज़ी, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा में रूचि बढेगी/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ मित्र मण्डली, मेहमान व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला दे सकते हैं/बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, इवेंट मेनेजर्स संगीतकार आज ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे जलजनित संक्रमण व् तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/


अंक 3,12,21,30
आज किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिए/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने हो सकते हैं/
मनोवैज्ञानिक आधार पर हल पाने की चेष्टा कीजिये; आंशिक सफलता मिलेगी/ समुद्री उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया व् धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि आविष्कार व् अनुसन्धान में रहेगी/ प्रशासनिक नव नीतियाँ बनेंगी / नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ मेहमान नवाजी में समय खुशनुमा बीतेगा/ निर्यातक, इवेंट मेनेजमेंट, नृत्य निर्देशक , जल शुद्धिकरण सयंत्र, शिपिंग इंडस्ट्री व् समुद्री  उत्पादों  के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 5,14,23
आज आपकी नेतृत्व  की प्रवृति व् प्रशासनिक क्षमता अधिक विकसित होगी/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ सीमेंट व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं व्  खेल सामग्री के विक्रेता एवं  निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, टूरिज्म सेक्टर, बेंकर्स, लोन व्  ट्रेवेल  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ व्यवसाय विस्तार या नयी नौकरी हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ अवरोधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/विदेश में सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा एवं निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए व् नयी नौकरी हेतु अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग सेक्टर , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया व् अनुवादक , मनोरोग  व् बालरोग प्रशिक्षक आज अधिक सुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/अहम पर काबू रखने की कोशिश कीजिये/ बुजुर्गों की भावनाओं की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ उपभोग से पूर्व उत्पादों की शुद्धता परख लीजिये; फ़ूड पाइज़निंग का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
आज के दिन किसी नवीनता के आसार नहीं हैं/दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप राहत महसूस करेंगे /सामाजिक मेलमिलाप में कुछ समय दीजिये/ संतान पक्ष की किसी समस्या व आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज आप कुछ अनमने व् अव्यस्थित से रहेंगे/आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी का अंदेशा है/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment