Monday, October 29, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/10/2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/10/2018

अंक 1,10,19,28
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के सुचारू रूप से बीतेगा/ दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित रखें/ कुछ समय मनपसंद गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
आज पारिवारिक  व व्यवसायिक जिम्मेदारियां सुगमता से निभ जाएंगी/सामाजिक सरोकार व साहित्यिक अभिरूचि की गतिविधियों में मन रमेगा/ आज सोने में निवेश करें/ स्त्रीरोग चिकित्सिक, सेक्सोलोजिस्ट्स,शिक्षाविद, मीडिया, प्रकाशक, आंतरिक सज्जाकार व् कुटीर उद्योगपति, फैशन व् ग्लेमर जगत, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज  अधिक अनुकूल स्थिति रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 3,12,21,30
आज का दिन सामाजिक, साहित्यिक व व्यवसायिक गतिविधियों के लिए उत्तम  है/ गृह निर्माता, वास्तु सलाहकार, स्त्री रोग चिकित्सिक, लेखक, सम्पति निवेशक व सोने के व्यापारी अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। पदोन्नति के अवसर बनेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/

अंक 4,13,22,31
 व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य से भी आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा  में न रहिये/ आज का दिन आपके लिए कोई विशेष बदलाव नहीं लाएगा/ रोजमर्रा के क्रिया-कलापों में ही ध्यान दें/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ नवनिवेश स्थगित कर दीजिये/ सहचर की भावनाओं के प्रति सहिष्णु रहिये/

अंक 5,14,23
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व  प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ आपकी राय का मान होगा, पर व्यवहार में विनम्रता बरतिए/आज गृह ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने व गृह उपयोगी वस्तुओं का व्यापार लाभ प्रद  रहेगा/ सामाजिक मान बढेगा/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 6,15,24
पारिवारिक  समस्याओं का समाधान पा सकेंगे, परन्तु  व्यवहार यथसम्भव विनम्र रखिये/ आज आग या शोर्ट सर्किट से नुकसान का अन्देशा है। सम्पति सम्बन्धित कोई मुकदमेबाजी आज शुरू न करें /गृहस्थी व व्यवसाय से जुड़ी जिम्मेदारियां सुगमता से निभ जाएगी। स्त्री रोग विशेषग्य, सेक्सोलोजिस्ट्स, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, कला समीक्षक, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आपकी राय का मान  होगा, परन्तु अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ आज विवादास्पद स्थितियों से यथासम्भव दूर रहिए/ गृहस्थ व व्यवसाय से जुड़े काम सुचारू रूप से होंगे/सोने में निवेश करें/ प्रसूतिगृह, शैक्षणिक संस्थाएं, प्रकाशक व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोने व सम्पति में निवेश लाभ देगा/ गृह-निर्माण व वास्तु परामर्श के लिए उत्तम दिन है/ परिवार में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ आप व्यवसायिक व् पारिवारिक क्षेत्र में स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यवसायिक, सामाजिक  व् पारिवारिक दायित्व प्रभावी रूप से निभा पाएंगे/ आज धार्मिक कार्यों में मन रमेगा। फोटो-जर्नलिस्ट, भवन-निर्माता, सम्पति निवेशक, सेना व न्यायपालिका विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। सोने, सम्पति व भू-उत्पादों का व्यापार करें/ शेयर्स में निवेश न कीजिये/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment