Thursday, October 11, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/10/2018 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/10/2018 रविवार  


अंक 1,10,19,28
आज का दिन कारोबारी व् पारिवारिक दायित्व निर्वहन  के कारण  बहुत व्यवस्तता पूर्ण  रहेगा/ प्रशासनिक कार्यों से यात्रा के अवसर  भी बनसकते हैं, परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/मेहमानवाजी में व् बच्चों  के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ विदेश में उच्च  अध्ययन,निर्यात व्यवसाय विस्तार,सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ मनोरोग व् बाल रोग चिकित्सिक, खेल सवांद दाता  व् सेक्टर, लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर  ध्यान देते हुए आप जो भी पारिवारिक निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ व्यवसायिक , सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/  हीरे, वाहन, पेट्रोल, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री के विक्रेता, निर्यातक, ट्रांसपोर्टर्स, होटल उद्यमी, लॉॅन  ट्रेवेल एजेंट्स, नर्सिंग होम्स , धर्म गुरु मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
 आज संतान पक्ष की किसी समस्या से व् पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  फेर  बदल से आप कुछ अनमने से रहेंगे/  संयमित चित से हल पाने की कोशिश कीजिए व् क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ आप विनम्र रह कर अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे, नवरतन, पेट्रोल, वाहन, कुकिंग गैस के विक्रेता,  वास्तु शास्त्री व् भविष्यवेता, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप अपनी प्रबंधन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर व्यवसायिक,  सामाजिक क्षेत्र में  पहचान बना  पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक ,खेल सामग्री के विक्रेता , कोरिओग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति  रहेंगे/ वाहन चालन  अधिक सावधानी बरतिए/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति भी अधिक संवेदनशील रहिये/
अंक 5,14,23
अंतरात्मा की आवाज़ की ओर ध्यान  दीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/निर्यात व्यवसाय की योजनाएं बनाइये व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों ,इवेंट मैनजमेंट, बैंकिंग  के क्षेत्र में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ बुजुर्गों की भावनाओं को आहत न होने दीजिये/ यातायात नियमों के प्रति  भी अधिक सचेत रहिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से  भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहेजने की कोशिश कीजिए/
 अंक  7 ,16 ,27
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् विनम्र रह कर अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ बच्चों व मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद  रहेगा/ हीरे,पेट्रोल, लोहे, कोयले, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/ 
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ हीरे,नवरतन, वाहन,ईंधन , कृषि उत्पादों के विक्रेता, वास्तु शास्त्री व् भविष्यवेता, धर्म गुरु, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
 अंक 9,18,27
आज आकस्मिक आये अतिथियों के कारण व् संतान पक्षकी किसी समस्या के चलते  आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  बदलाव का अंदेशा है/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलना मुश्किल हो जाएगा/आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों,वास्तु परामर्श , ज्योतिष, योग ध्यान आदि की ओर बढ़ेगी/  हीरे, नवरतन, ईंधन, बारूद , वाहन के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स ट्रांसपोर्टर्स,  सर्जन्स, आध्यात्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment