Thursday, October 11, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/10/2018 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/10/2018 शनिवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते  हैं, परन्तु वाहन चालन सतर्कता बरतिए/ बुजर्गों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये/ आज शिपिंग सेक्टर, मोती, सी शेल्स व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, कला समीक्षक व् कवि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आप स्वतंत्रता पूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  हीरे, वाहन, पेट्रोल व्  कोयले के विक्रेता, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स व् कॉस्मेटिक सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज जल जनित संक्रमण या तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा  है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी व आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, डेंटिस्ट, हीरे, मोती, समुद्री उत्पादों , पेट्रोल , कोयले के विक्रेता,  मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि अनुसन्धान, अविष्कार , शोध कार्यों, साहसिक समुद्री अभियान आदि की ओर बढ़ेगी/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, वैज्ञानिक, शिपिंग सेंटर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मर्चेन्ट नेवी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे ,परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता मुखर होगी/ मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये
यातायात नियमों व् बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ सामाजिक कार्यकर्ता , राजनीतिज्ञ व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंदीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ आज आप भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिए /

अंक 7,16,25
दैनिक दायित्व वाहन, शांत मन से सहजता पूर्वक कर पाएंगे/ आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयंत्र, तैराक व् गोताखोर, मीडिया व् प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सर्जन्स व् आर्किटेक्ट्स , हीरे, मोती , वाहन व् ईंधन के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में उलझने बढ़ सकती हैं/ भाग्य अनुकूलता से आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ पेट्रोल, वाहन, श्याम वर्ण वस्तुओं व् हीरे के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक व धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों व् योग ध्यान, ज्योतिष परामर्श आदि में मन रमेगा/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स , हीरे , पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवा पाएंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 

No comments:

Post a Comment