Monday, October 29, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/11/2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/11/2018

अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बढेगा व आपकी बौद्धिक क्षमता से अधीनस्थ कर्मचारी व मित्र मंडली बहुत प्रभावित होंगे/आमोद प्रमोद,पिकनिक व विदेश यात्रा के कार्यक्रम बन सकते है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ एन जी ओ., इवेंट मेनेजर्स, कोरियोग्राफर, राजनेता, खेल जगत, सफ़ेद व स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सिक,बैंकर्स, लोन व ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप व्यवसायिक व सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पायेंगे/ निर्यातक,स्त्री रोग्,बालरोग व मनोरोग चिक्त्सिक, आर्किटेक्ट्स, कला समीक्षक, शिक्षाविद,मीडिया, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल में रहेंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/


अंक 3,12,21,30
 आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ सोने, सम्पति व गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता व मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/


अंक 4,13,22,31
प्रशासनिक मतभेद व अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा है/ व्यवहार विनम्र व संयमित रखिये/ विदेश यात्रा हेतु व पिकनिक,सैर सपाटे हेतु अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग के वस्तुओं के विक्रेता निर्यातक, उड्डयन व पर्यटन सेक्टर, बैंकर्स व लोन अजेंट्स, कला समीक्षक अधिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ सामाजिक व राजनेतिक गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/सफ़ेद व स्लेटी रंग की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों का निर्यात आतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/ बौद्धिक क्षमता निखरेगी/ सोने व सम्पति के विक्रेता, गृह व शिक्षा ऋण एजेंट्स, बेंकेर्स, मनोरोग व स्त्री रोग चिक्त्सिक, नर्सिंग होम्स व डे केयर सेंटर्स, आर्किटेक्ट्स, लेखक, इवेंट मेनेजर्स व खेल जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नए व्यवसाय व निर्यात विस्तार, भ्रमण व  उच्च अध्ययन हेतु विदेश जाने के लिए उत्तम दिन है/ आज अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/

अंक 6,15,24
 आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे कुछ समय अपनी पसंदीदा गतिविधियों व सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये और /अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ भाग्य अनुकूलता से सामाजिक, पारिवारिक व व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ पहचान बना पायेंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, लेखक, समाज सेवक व प्रसूति गृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 7,16,25
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे,परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ खेल सामग्री, म्यूजिक एल्बुम्स व स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व निर्यातक  ,मीडिया, लोन व ट्रेवेल एजेंट्स, पर्यटन सेक्टर, इवेंट मेनेजर्स, बैंकर्स, नर्सिंग होम्स, मनोरोग व स्त्री रोग चिक्त्सिक, आन्तरिक सज्जाकार, सोने व सम्पति के विक्रेता आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज अपने उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/ अहम पर काबू रखिये/ सामंजस्य की नीति अपनाने में ही हित है/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता भी सुनिश्चित कर लीजिये/ आर्किटेक्ट्स, सरसों के तेल, सोने व सम्पति के विक्रेता व कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है,परन्तु दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व साहित्यिक गतिविधियों में दीजिये/ सोने,सम्पति व भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता, शिक्षविद व स्त्रीरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment