Monday, August 27, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/8/2018 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/8/2018 बुधवार 

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ व्यवसाय बदलने व् ट्रांसफर के लिए आवेदन देने,वाक इन इंटरव्यू के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके मददगार हो सकते हैं/विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार,उच्च अध्ययन,भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हे जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन  है/ नर्सिंग होम्स, खेल संवाददाता  मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, कलाकार,  मीडिया, बेंकर्स,टूरिज्म सेक्टर  व् एयर ट्रेवेल्स ,लोन एजेंसियां आज विशेष अनुकूल सुखद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपके कई बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं व् विदेशी सम्पर्क सूत्र एवं मित्र मंडली भी कुछ आकस्मिक लाभ पहुंचा सकते है/ विदेश में बसे मित्रों के सुखद समाचार मिल सकते हैं/ उच्च अध्ययन,भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, कोरियोग्राफी हेतु विदेश जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/  मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खिलाड़ी, संगीतकार, टूरिज्म सेक्टर एयर ट्रेवेल्स, बेंकर्स व् लोन एजेंट्स , अनुवादक व् कवि, चांदी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/

अंक 3,12,21,30
आज आपका प्रभुत्व सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में बढेगा/ आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ कलाकार, कवि अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, चांदी के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आकस्मिक आये  मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अंदेशा है/  संयमित चित से स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/
आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/
अंक 4,13,22,31
आज आपके कुछ बाधित  कार्य गति लेंगे व् डूबा हुआ धन भी वसूल हो सकता है/ बच्चों व मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/  विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको लाभान्वित करेंगे/विदेशी लोकेशन पर कोरियोग्राफी व् इवेंट मैनजमेंट के लिए विशेष अनुकूल दिन है/  लोन व्  ट्रेवेल एजेंट्स,बेंकर्स ,निर्यातक  इवेंट मैनेजर्स, खेल जगत, कलाकार , नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक , टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप अपने कारोबारी व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ अन्तरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये /आपकी गणनात्मक योग्यता भी आज अधिक लाभान्वित करेगी/ निर्यातक, लेखाविद,बेंकर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक , टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स ,मनोवैज्ञानिक, सीमेंट , पारे व् खेल  सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस  होगी/ कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण  या किसी एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज अस्वस्थता के बावज़ूद आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ खेलजगत, निर्यातक होटल उद्यमी, टूरिज्म सेक्टर , लोन ऐजेंट्स. नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक , इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/  कुछ समय अपनी अभिरुचियों की  तुष्टि व सामाजिक  सरोकार की गतिविधियों में  दीजिए /

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/  सहनशील  रवैया अपनाईये व संयमित मन से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment