Monday, August 27, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/9/2018 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/9/2018 शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ परन्तु  भाग्य अनुकूलता से  कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ आज मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद  रहेगा/ पिकनिक , सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते है, परन्तु सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पायेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक, पारिवारिक  व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ मीडिया, साहित्यकार, प्रकाशक, शैक्षणिक संस्थाएं ,निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, हीरे, सोने, संपति, एथनिक जेवेलेरी, चर्म उत्पादों, काफी व् तम्बाकू, गृह उपयोगी वस्तुओं, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, प्रसूतिगृह, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खेल जगत, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ परिवार में भी आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक गतिविधियों, ज्योतिष व् वास्तु परामर्श की ओर रुझान  बढ़ेगा/ हीरे,  वाहन, पेट्रोल ,सोने व् सम्पति के विक्रेता, प्रकाशक, पत्रकार, आर्किटेक्ट्स, स्त्री रोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ सन्तान पक्ष की किसी समस्या के कारण आप कुछ अनमने हो सकते हैं/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी,  आमोद प्रमोद व् भ्रमण के कार्यक्रम बनेगें/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ बालरोग  व मनोरोग विशेषज्ञ ,निर्यातक, होटल उद्यमी, संगीतकार,खेल सामग्री व सीमेंट के विक्रेता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, खेल समीक्षक व् खेल सामग्री के निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति  सुखद रहेगी/ परिवार में आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, साहित्यकार ,प्रकाशक, मीडिया, निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, नर्सिंग होम्स, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपनी  गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग कीजिये ,परन्तु अंतरात्मा की आवाज़ को अनसुना न कीजिये/
अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने,सम्पति, स्टेशनरी, एथनिक जेवेलेरी व् गृह उपयोगी वस्तुओं, चर्म उत्पादों, काफी, तम्बाकू के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलोजिस्ट्स, साहित्यकार, फिल्म निर्माता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रियजन की सुखसुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक व् साहित्यि क्षेत्र में कुछ पहचान कायम होगी/ पारिवारिक व् कारोबारी  स्थिति भी सराहनीय रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व पैकर्स, परिवहन व् पर्यटन सेक्टर,  प्रसूतिगृह, समाज सेवक, मीडिया कला समीक्षक, संग्रहालय व् वाचनालय, हीरे, सोने, सम्पति व वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आज आपकी सहायक होंगे/
अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखदव सराहनीय रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ शैक्षणिक, साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/  सोने व् सम्पति के विक्रय व् दीर्घ कालीन निवेश के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सरसों के तेल ,पेट्रोल, हीरे लोहे, वाहन व् श्यामवर्ण एवं सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, मीडिया व् धर्म प्रचारक आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सन्तान पक्ष की किसी समस्या के चलते व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे, परन्तु कुछ प्रयास करें तो  स्थिति संभाल पाएंगे/ हीरे, सोने,सम्पति के विक्रेता, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञआर्किटेक्ट्स, मीडिया, साहित्यकार,प्रकाशक व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment