Wednesday, August 22, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/8/2018 शनिवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/8/2018 शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रुचि रचनात्मक गतिविधियों, साहसिक समुद्री अभियान,सैर सपाटे आदि में बढ़ेगी , परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ मीडिया, कलाकार, धर्म प्रचारक, समुद्री उत्पादों व् चांदी के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर व् जल शुद्धिकरण सयंत्र आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम पर भी यथासंभव काबू रखिये/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की  शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ अस्वस्थता के बावजूद,  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक  पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स ,शिक्षाविद, आध्यात्म गुरु,  मीडिया ,प्रकाशक, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ,  सोने, हीरे, सम्पति,  वाहन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  ,

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, हीरे, मोती, चाँदी, सीफ़ूड,एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, डेंटल व् कॉस्मेटिक सर्जन्स, मर्चेंट नेवी, शिपिंग सेक्टर,  ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, धर्मगुरु, मीडिया व् प्रकाशक, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर परिवार में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, नौका विहार आदि की ओर बढ़ेगी, परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ शिप्पिग इंडस्ट्री, जलशुद्धिकरण सयंत्र, चांदी,  मोती ,मत्स्य, नमक, एक्वा गार्ड्स विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् सामाजिक स्तर पर उलझने बढ़ने का अंदेशा है/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ बुजर्गों की भावनाओं की कद्र कीजिये व् यातायात नियमों की अवहेलना न कीजिये/ आवेश में आकर कोई निर्णय न लीजिये व् संयमित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज आप शांत चित से सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी/ आप सहजता से निर्णय लेते हुए, अपनी बात दृढ़ता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मोती, सी शेल्स, हीरे, सोने व् सम्पति के विक्रेता, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, ट्रांसपोर्ट्स, शिपिंग सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् कारोबारी स्थिति उत्तम रहेगी/ गृह निर्माण, सोने , हीरे, सम्पति, वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल के विक्रय हेतु अधिक लाभप्रद दिन है/ सर्जन्स, प्रसूतिगृह, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ हीरे, सोने, सम्पति, ईंधन व् वाहन के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, योग ध्यान प्रशिक्षक व् धर्म गुरु, सर्जन्स ,आर्किटेक्ट्स व् परिवहन विभाग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए, कृपया www.numeropath.com में देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/ गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए, आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को  भी ध्यान में रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 

No comments:

Post a Comment