Wednesday, August 22, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 24/8/2018 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  24/8/2018 शुक्रवार 

अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने के कारण लक्ष्य प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं/ व्यय से पूर्ण बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन  जोखिमपूर्ण है व् कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आपको अपने  किसी  प्रियजन की कमी  आज रह रह कर महसूस होगी/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये/ शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/आप व्यक्तिगत रख रखाव व् प्रिय जन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार, कला दीर्घा  संचालक , भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों,  सौंदर्य प्रसाधनों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ समुद्री तूफान, तेज़ बारिश व् जल जनित संक्रमण आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक स्थिति सुविधाजनक नहीं रहेगी व कार्यगति कुछ शिथिल हो सकती है/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव हो सकता है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आपकी रूचि आज धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, वास्तु परामर्श आदि की ओर बढ़ेगी/  समुद्री उत्पादों, सी शैल कलाकृतियों के विक्रेता, शिपिंग इंडस्ट्री, धर्म प्रचारक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक साधन अपेक्षाकृत कम होने के कारण,  आप मनचाहे ढंग से व्यय  नहीं कर पाएंगे और जीवनसंगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ शेयर्स में निवेश जोखिमपूर्ण है/  अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ व्यवस्थित  मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण  करने की कोशिश कीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आज् शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मीडिया व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 6,15,24
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपने प्रियजन के भौतिक सुख, आमोद प्रमोद व् व्यक्तिगत रख रखाव के लिए खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ फैशन  व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग , फिल्म निर्माता, गिफ्ट सेंटर व् आर्ट गैलरी संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट्स,  भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आपकी  व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कलाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स, चर्म  उत्पादों के विक्रेता,  काफी पार्लर संचालक, आर्ट फिल्म निर्माता, शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, वास्तु  परामर्श आदि में रूचि बढ़ेगी/
अंक 9,18,27
 
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइये और किसी से भी उधार मत लीजिये/ आपका रुझान आज धार्मिक गतिविधियों  व  योग ध्यान में बढ़ेगा/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ अपने किसी प्रियजन की स्थिति आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 

No comments:

Post a Comment