Friday, August 10, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/8/2018 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/8/2018 सोमवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप रचनातमक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में वर्चस्व बढ़ेगा/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् शिष्ट मंडल, स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् चांदी के विक्रेता एव निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, टूरिज्म सेक्टर व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/आमोद प्रमोद, मनोरंजन व् सैर सपाटे पर खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, आर्ट फ़िल्म निर्माता ,आर्ट गॅलरी संचालक, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामगी, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, एयर लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, इवेंट मंजेर्स व् खेल सवांददाता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ शांत मन से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया व् अनुवादक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/ अनुसंधान, आविष्कार, प्रशासनिक व् राजनेतिक नवाचार में आपकी रूचि बढ़ेगी/ स्लेटी व सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, समाज सुधारक, एन जी ओ, अनुसंधानकर्ता, पर्वतारोही, एयर लाइन्स, निर्यातक, बैंकर्स व् लोन अजेंट्स, खेल जगत, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, इवेंट मेनेजर्स,निर्यातक व् होटल व्यवसायी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में नव व्यवसाय, उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति मुखर होगी/ अंतरात्मा की पुकार की ओर भी ध्यान दीजिये/ राजनेतिक,सामाजिक व् प्रशासनिक गतिविधियों में आपकी पहचान बनेगी/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सांस्कृतिक शिष्ट मंडल व् राजदूत आज सुखद स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु उत्तम दिन है/ दुग्ध उत्पादों, रेत, राख, सीमेंट व् खेल सामग्री के विक्रेता, निर्यातक, खेल जगत राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में/ रहेंगे/ बेन्कर्स, लेखाविद, होटल व्यवसायी, खेल सवांददाता, नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सिक, कोरियोग्राफर्स अधिक सुखद स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय रचनातमक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में दे पाएंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से मीडिया, बेन्कर्स, इवेंट मेनेजेर्स, खिलाड़ी, कलाकार, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक व् टूरिज्म सेक्टर अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आप् को कुछ लाभ दिला सकते हैं/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं /उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता  के प्रति आश्वस्त हो लीजिए ;आज फ़ूड पॉइज़निंग का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये अतिथियों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दिज्ये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत आ सकती है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment