Friday, August 10, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/8/2018 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/8/2018 रविवार 

अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,  आज प्रशासनिक व्  सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से कुछ पहचान बना पाएंगे/ एन जी ओ, दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ गृह निर्माण , घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा हेतु , घर व् निवास बदलने,  सोने व् सम्पति के क्रय विक्रय हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ साहित्यकार, सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, कला समीक्षक,  कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप पारिवारिक सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रख रखाव हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/
अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, शिक्षाविद,  स्त्रीरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/
अंक 4,13,22,31
 दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ दुग्ध उत्पादक, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, शोध कर्ता, आविष्कारक व् सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ अपनी प्रबंधन क्षमता व् कुशल व्यवहार के आधार पर आज आप खास पहचान बना पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार,  राजनीतिज्ञ, व प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
पारिवारिक, सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में कुछ आकस्मिक धन व् यश प्राप्ति होगी/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता , साहित्यकार,  सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 7,16,25
आज आपके प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे; आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता,  स्त्रीरोग विशेषज्ञ,  सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ अहम के टकराव के कारन राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में उलझने बढ़ सकती हैं/  सोने व् सम्पति, सरसों के तेल व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ कुछ समय साहित्यिक गतिविधियों में भी दे पायेंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार, साहित्यकार, शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment