Friday, February 2, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/2/2018 गुरुवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/2/2018 गुरुवार 



अंक १,१०,१९,२८

आज अहम के टकराव के कारण, प्रशासनिक स्तर पर परेशानी बढ़  सकती है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दे सकते हैं/ सीमेंट, पारे, खेल सामग्री के निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स, ट्रेवेल व लोन एजेंट्स आज अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ मेहमानों व बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/

अंक २,११,२०,२९

आज भाग्य व कर्म दोनों ही आपको विशेष लाभान्वित करेंगे/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक,पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ मीडिया, खेल जगत से जुड़े लोग, आध्यात्म गुरु, बाल साहित्य प्रकाशक, निर्यातक, बेन्कर्स, लेखाविद, हीरे, वाहन,पेट्रोल  के विक्रेता, ,लोन व ट्रेवेल एजेंट्स ,पर्यटन विभाग व ट्रांसपोर्टर्स ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/ कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए उपयुक्त दिन है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज आपका सामाजिक व व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ मीडिया, धर्म गुरु, सोने व सम्पति के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, प्रकाशक, हीरे,पेट्रोल व वाहन के व्यापारी, सर्जन्स व् प्रसूतिगृह आज विशेष अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/प्रतियोगी परीक्षा से वाँछित परिणाम मिलने के आसार हैं/

अंक ४,१३,२२,३१
आज मन कुछ अशांत रहेगा व अहम के टकराव के कारण परेशानी बढ़ सकती है/ बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी बरतिए/व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक ५,१४,२३
आज  अहम के टकराव के कारण आप कुछ अनमने से रहेंगे/ बुजर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/आर्किटेक्ट्स,  गृह व शिक्षा ऋण एजेंसियां, सोने, सम्पति के विक्रेता व निवेशक, नर्सिंग होम्स व् स्त्री रोग विशेषज्ञ  विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/ दैनिक गतिविधियाँ व व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ सोने व सम्पति के निवेशक व विक्रेता, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा कुछ और बढेगा/

अंक ७,१६,२५
आज सामाजिक व व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/ पारिवारिक मसलों में  भी आप की राय का मान होगा/हीरे, लोहे, वाहन, पेट्रोल, हीरे,सोने व सम्पति के विक्रेता, धर्म गुरु, बाल साहित्य प्रकाशक, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, मीडिया ,कॉस्मेटिक सर्जन्स, स्त्रीरोग विषेशज्ञ  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रतियोगी परीक्षा से अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं/

अंक ८,१७,२६
आज आपका सामाजिक व व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/ परिवार में भी आपकी राय का विशेष मान होगा/ सर्जन्स, मीडिया, आध्यात्म गुरु, प्रकाशक, वास्तु विद, योग प्रशिक्षक, हीरे,पेट्रोल, वाहन, प्रिंटिंग ईंक ,सोने व सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/परिवार में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक ९,१८,२७
आज सामाजिक व व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, आध्यात्म गुरु, सर्जन्स,सोने व सम्पति के निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/



www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment