Friday, February 2, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/2/2018 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/2 /2018 शनिवार  


अंक १,१०,१९,२८
आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/ प्रशासनिक योग्यता व् प्रबंधन क्षमता के आधार पर आप देश विदेश में पहचान बना पाएंगे/ राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल विदेश भेजने हेतु , विदेश भ्रमण व् खेल स्पर्धा एवं निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु विशेष अनुकूल दिन है/सामाजिक सरोकार व् दान पुन्य की गतिविधियों में  भी आप अग्रणी रहें  विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे , परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/

अंक २,११,२०,२९
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग,सौन्दर्य विशेषज्ञ, कॉस्मेटिक सर्जन्स, इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक, संगीतकार, कोरियो ग्राफेर्स ,लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, स्लेटिव श्याम वर्ण वस्तुओं , हीरे , वाहन,  पेट्रोल, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश भ्रमण व् तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/

अंक ३,१२,२१,३०
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभ जायेंगी/ उधार दिया हुआ धन वसूलने में भी दिक्कत आ सकती है/ अनचाहे  मेहमानों की कारण व् संतान पक्ष की किसी चिंता से आप अनमने रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद व् अहम के टकराव के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है/  विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/अमोद प्रमोद ,मेहमाननवाज़ी व् सैर सपाटे कार्यक्रम बन सकते हैं ,परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अपने विशिष्ट पहचान बनायेंगे/ खेल जगत से जुड़े लोग, संगीतकार, निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/बुजर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक ६,१५,२४
आज दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे व् भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक ७,१६,२५
व्यक्तिगत प्रयास आज आपको सामान्य परिणाम देंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/हीरे, वाहन, पेट्रोल, पारे व् खेल सामग्री के निर्यातक , लोन व् ट्रेवल एजेंट्स,  नर्सिंग होम्स व मनोचिक्त्सिक, कोरियोग्राफर्स व् इवेंट मैनेजर्स, खेल सवांददाता व् निर्यातक  आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६
आज अहम पर काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये व् सामंजस्य की नीति अपनाईये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता परख लीजिये/ आज सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता कुछ मंदी में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं लापाएंगे/   अपने सीमित संसाधनों से ही काम चला लीजिये, परन्तु उधार हरगिज़ न लीजिये/आज यात्रा में  भी बाधा का अंदेशा है/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमान के कारण भी आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/धार्मिक क्रियाकलापों में रुझान बढ़ेगा/ ईंधन, कृषि उत्पादों, हीरे , पेट्रोल, लोहे के विक्रेता व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment