Saturday, February 24, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/2/2018 सोमवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/2/2018 सोमवार  



अंक १.१०,१९,२८

आज अहम पर काबू रखिये व अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति सुखद रहेगी/ रचनात्मक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आज आप अग्रणी रहेंगे/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता , एयर लाइन्स, मीडिया व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगी/ निवास बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स ,आध्यात्म गुरु, वास्तु विद ,साहित्यकार, समाज सेवक, मीडिया, प्रकाशक, आंतरिक सज्जाकार, सोने, हीरे, सम्पति व् वाहन के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/
आज आपकी रूचि धार्मिक साहित्य के अध्ययन व् वास्तु ,ज्योतिष ज्ञान में बढेगी/ प्रतियोगी परीक्षा व् साक्षात्कार के अनुकूल परिणाम मिलेंगे/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स,मीडिया,प्रकाशक,लोहे, सोने, हीरे व् सम्पति, पेट्रोल ,वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक ४,१३,२२,३१

आज प्रशासनिक मतभेद व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी  सकते हैं/अहम पर काबू रखिये/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/सामंजस्य की नीति अपनाने में ही हित है/ मीडिया, अनुवादक, कलाकार, चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व्  एयर लाइन्स आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

आज मन की चपलता पर काबू रखिये. बुजुर्गों को व् उच्च अधिकारियों को समुचित सम्मान दीजिये/ वाहन चालन में भी विशेष सतर्कता की ज़रूरत है/ सामाजिक सरोकार की व् शैक्षणिक गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे/ सम्पति व् सोने में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,सामाजिक कार्यकर्ता , लेखक व् आर्किटेक्ट्स अपनी पहचान बना पाएंगे/

अंक ६,१५,२४

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभ जायेंगी/ भाग्य अनुकूलता से आप सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से पूरी कर पाएंगे/ मीडिया, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के निवेशक व् विक्रेता , प्रसूतिगृह व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५

आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ आप आपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ मीडिया, प्रकाशक, शिक्षाविद, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार,  वाहन, पेट्रोल, हीरे,सोने व् सम्पति के निवेशक व् विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक ८,१७,२६

आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे व् सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ शैक्षणिक व् सामाजिक गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/सोने, हीरे, सम्पति, पेट्रोल, वाहन, लोहे, सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/मीडिया अधिक प्रभावी रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ घर  में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक ९,१८,२७

आज धार्मिक गतिविधियों, पत्रकारिता,वास्तु परामर्श व् ज्योतिष की ओर रुझान बढेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते है/ सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से सम्पन्न होंगी/ सोने, हीरे ,सम्पति,ईंधन , वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, धर्म प्रचारक, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment