Saturday, February 24, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2/2018 रविवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2 /2018 रविवार   



अंक १,१०,१९,२८

आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में रहेगी/ कलाकार, मीडिया, एयर लाइन्स, शिपिंग इंडस्ट्री, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मोती, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यातक , साहसिक समुद्री  अभियान प्रशिक्षक अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज सेहत की ओर  विशेष ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण का अंदेशा है/ मीडिया, प्रकाशक, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आमोद प्रमोद व् रचनात्मक गतिविधियों में कुछ समय बिता पाएंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है व्यवसाय बदलने के लिए भी अनुकूल दिन है/ सामाजिक सरोकार की व् आध्यात्मिक गतिविधियों में रूचि बढेगी/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, सर्जन्स, धर्म गुरु, प्रकाशक, आर्किटेक्ट, एयर लाइन्स, अनुवादक, कलाकार ,वास्तु विद , शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आपकी रूचि सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार, आमोद प्रमोद में  रहेगी/ मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अहम पर काबू रखिये व् राजनैतिक विवादों से दूर रहिये/

अंक ५,१४,२३

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मन की चपलता पर काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अतिरिक्त सावधानी बरतिए/

अंक ६,१५,२४

आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ शांत चित से अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/ मीडिया, आध्यात्म गुरु, धार्मिक साहित्य प्रकाशक, मर्चेंट नेवी, मत्स्य पालन से जुड़े लोग, मोती व् सी शेल्स के विक्रेता व् निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ साहित्य व् कला के क्षेत्र में आज कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक ८,१७,२६

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/अहम के टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ने का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक ९,१८,२७

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/  व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति में भी  कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/



www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment