Sunday, February 11, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/2/2018 मंगलवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/2/2018    मंगलवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ बुजुर्गों व यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ अहम पर यथासंभव काबू रखते हुए आज आप सामंजस्य की नीति अपनाईये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  रचनात्मक, धार्मिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे की ओर रुझान  बढ़ेगा/ वाहन, पेट्रोल, हीरे व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक,  ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया, अनुवादक, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पायेंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक, सामाजिक सरोकार की व् साहित्यिक गतिविधियों में मन रमेगा/  मीडिया , प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, भू शोधार्थी,ईंधन, वाहन व हीरे के विक्रेता, सर्जन्स आदि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/ आपकी रूचि नवाचारों, अनुसन्धान, शोध कार्यों व् प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर नवनीति निर्माण  एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगी/ अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं/  राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, अनुसन्धानकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ताकलाकृतियों के विक्रेता आदि अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 5,14,23
आज आप अपनी प्रबंधन क्षमता व् तर्क शक्ति के आधार पर प्रशासनिक, राजनैतिक  व्  सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में खास पहचान बना पाएंगे/आपका प्रभुत्व बढ़ेगा/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति  में  रहेंगे/ बुजर्गों व यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिए/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये व अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ हीरे, वाहन व शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, धर्म प्रचारक व मीडिया आज अधिक लाभप्रद स्थिति  में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी उलझने बढ़ा सकते  हैं/ शांत व् व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने  की कोशिश कीजिये/ दुग्ध उत्पादक व्  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा  पाएंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, फोटो जर्नलिस्ट व धर्म प्रचारक, भू उत्पादों ,हीरे, वाहन व ईंधन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी खलेगी/  कुछ समय सामाजिक मेलजोल में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ भू शोधार्थी, भू उत्पादो, ईंधन, वाहन व हीरे के विक्रेता, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, सेना व न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment