Sunday, February 11, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/2/2018 सोमवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12 /2 /2018  


अंक १,१०,१९,२८

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ चांदी व मोती के निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयंत्र, शिपिंग इंडस्ट्री , मीडिया आदि  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आपकी रूचि साहसिक समुद्री अभियान, सैर सपाटे, नौका विहार में  बढेगी/

अंक २,११,२०,२९

आज पारिवारिक,सामाजिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूरे हो पाएंगे/ साहित्य व् कला के क्षेत्र  में भी कुछ पहचान  बना पाएंगे/घर व आफिस की आंतरिक सज्जा में  रूचि बढेगी/ सोने व सम्पति में  निवेश लाभ देगा/ आज जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से  निभ जाने से आप प्रसन्नचित रहेंगे व सैर सपाटे, आमोद प्रमोद एवं रचनात्मक गतिविधियों में  कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के निर्यातक व विक्रेता, शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग  व् जल शुद्धिकरण सयंत्र , आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार,  स्त्री रोग विशेषज्ञ ,  मीडिया व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे हो जायेंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग, चांदी, मोती व दुग्ध उत्पादों के निर्यातक , मीडिया , टूरिस्ट गाइड , कलाकार व् कला समीक्षक अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ 

अंक ५,१४,२३
पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सामाजिक सरोकार की व राजनैतिक गतिविधियों, शैक्षणिक क्षेत्र में  आप अग्रणी रहेंगे/ शिक्षा व भवन निर्माण हेतु ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है/ प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४
पारिवारिक, सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियों के कुशल निर्वहन से आपके सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ घर व आफिस की आंतरिक सज्जा में  रूचि बढेगी/ साहित्य सृजन में  भी कुछ समय दे पाएंगे/सोने, सम्पति ,स्टेशनरी व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक ७,१६,२५
आज सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में  प्रतिष्ठा बढेगी/ पारिवारिक मसलों में  आपकी राय मायना रखेगी/आंतरिक सज्जाकार, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर, चांदी, सोने, मोती व अन्य समुद्री उत्पादों के निर्यातक, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, जल शुद्धिकरण सयंत्र आदि  विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८,१७,२६
गृहस्थी के व व्यवसायिक दायित्व कुशलता से निभा पाएंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/परिवार में भी आपकी राय का  मान  होगा/मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार, प्रसूतिगृह ,आर्किटेक्ट्स,वास्तुविद ,सोने व सम्पति के निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति  रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सोने व सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/साहित्यिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के लिए उत्तम दिन है/ आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/ पारिवारिक समस्याओं का समाधान सहजता से कर पाएंगे/

No comments:

Post a Comment