Wednesday, September 6, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/9/2017 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/9/2017 गुरुवार


अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियॉ , आमोद प्रमोद , साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार आदि की ओर बढ़ेगी/  शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मीडिया , मनोवैज्ञानिक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण,तेज़ बारिश या समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप , आज आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/शिक्षाविद, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , सोने, हीरे व् सम्पति के विक्रेता , धर्म धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज  भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति मैं होंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स, हीरे, मोती , चांदी, सोने , सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों, पेट्रोल व् वाहन  के विक्रेता, धर्म गुरु, तीर्थ यात्री, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स , डेंटल व् कॉस्मेटिक सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , सामाजिक कार्यकर्ता , साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि कला, साहित्य व् रचनात्मक गतिविधियों, शोध कार्यों मैं बढ़ेगी/ शिप्पिंग इन्डस्ट्री , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, समुद्री उत्पादों, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता  एवं निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सैर सपाटे के कार्यक्रम भी बनेंगे, परन्तु वाहन चालन मैं अधिक सावधानी बरतिए / बुजर्गों की आशीष पाने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओ के विक्रेता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, साहित्यकार व् आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ वाहन चालन मैं अधिक सतर्क रहिये/ बुजर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप. पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आज अपने परिवार की भौतिक सुविधाओं हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षाविद व् साहित्यकार अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपकी  सामाजिक, व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, मूवर्स व् पैकर्स, हीरे ,मोती , सोने व् एथनिक ज्वेलरी, वाहन, पेट्रोल व् सरसों के तेल के विक्रेता , मीडिया  व् प्रकाशक ,धर्म गुरु व् शोध कर्ता  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला  पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपकी परिवारिक , सामाजिक व्  कारोबारी स्थिति सुखद रहेगी/ हीरे, सोने, सरसों के तेल, स्टेशनरी, सम्पति व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ धार्मिक साहित्य के प्रकाशक ,धर्म गुरु व् भविष्यवेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान,वास्तु परामर्श आदि मैं रूचि बढ़ेगी/  हीरे , सोने, रिहायशी सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शिक्षण संस्था  संचालक,मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, सामाजिक  कार्यकर्ता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment