Saturday, August 5, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/8/2017 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/8/2017 रविवार
================================================
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से लक्ष्य प्राप्ति में अड़चनें आयेंगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद रंग की वस्तुंओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् आमोद प्रमोद के लिए भी समय दे पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स व् सौंदर्य विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ आर्थिक स्तर पर भी कुछ परेशानी हो सकती है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ अपने किसी आत्मीय जन की कमी आज आप रह रह कर महसूस करेंगे/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक परेशानी से आज आप खिन्न मन रहेंगे व् अपव्यय के कारण जीवनसंगी से मनमुटाव का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ आज कोई नवनिवेश न कीजिये; शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक, एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ अपेक्षाकृत सुखद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् छुट्टी के दिन का भरपूर आनंद लीजिये/ राजनीतिज्ञ, एन जी ओ व् सामाजिक कार्यकर्ता एवं सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ व्यक्तिगत रखरखाव व् मनोरंजन, सैर सपाटे हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् गिफ्ट्स के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आप आमोद प्रमोद, मनोरंजन , सैर सपाटे व् व्यक्तिगत रखरखाव के लिए अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ डेटिंग के लिए भी अनुकूल दिन है/ प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता रहेगी/ कला दीर्घा संचालक, गिफ्ट सेंटर्स, कास्मेटिकस, एथनिक  जेवेलरी व् लेदर बैग्स के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर जगत एवं फिल्म निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण, राजनीतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
आज सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ कुछ आर्थिक परेशानी व् अपयश का भी अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप रह रह कर महसूस करेंगे/ आज कोई नवनिवेश न कीजिये; शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment