Saturday, August 5, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/8/2017 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/8/2017 सोमवार
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति, सैर सपाटे व्  विदेश भ्रमण में रूचि मुखर होगी/  शिपिंग सेक्टर, एयर लाइन्स, चांदी, समुद्री उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, एक्वा गार्ड विक्रेता, मीडिया, अनुवादक व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शांत मन से दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ तेज़ बारिश व् समुद्री हवाएं भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/  अस्वस्थता के बावजूद आप अपने दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ चांदी व हस्त  शिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, कवि व्  अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री,मत्स्य पालक, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, एयर लाइन्स, मीडिया, कलाकार, चांदी, मोती व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत  मन से दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/  रचनात्मक व् साहित्यिक गतिविधियों व् अनुसंधान के क्षेत्र में भी कुछ समय दे पाएंगे/ निर्यातक, एयर लाइन्स, शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक , चांदी व् समुद्री उत्पादों व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्यवश भी किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण कीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयास, आप दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मर्चेंट नेवी, मीडिया, कलाकार, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मेरीन अभियंता व् धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ साहित्य व् कला के क्षेत्र में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक 8,17,26
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी किसी अनुकम्पा की आशा में रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी स्थिति में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेल मिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment