Tuesday, June 6, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/6/2017

अंकों के  आधार   पर आपका भविष्यफल  दिनांक 8/6/2017

 अंक 1,10,19,28
आज उच्च  व् बुजुर्गों की विचारधारा समझने की व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ अपव्यय के कारण आज सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी /
अंक 2,11,20,29
आज सामाजिक व् साहित्यिक दायरा विकसित  होगा/व्यवसायिक व्  पारिवारिक दायित्व प्रभाव पूर्ण  ढंग से  निभ जायेंगे/ फैशन  व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग,कॉस्मेटिक सर्जन्स ,आर्किटेक्ट्स ,आंतरिक सज्जाकार , मीडिया,प्रकाशक ,साहित्यकार ,धर्म गुरु विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/हीरे,सोने ,एथिनिक जेवेलेरी,वाहन व् पेट्रोल के  विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज  आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा /आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों,ज्योतिष  व् वास्तु परामर्श में रूचि बढेगी सोने व् सम्पति मैं  के लिए अनुकूल दिन है/ कुछ विरोधी तत्व आज  छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे,परन्तु असफल रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
 आज  प्रशासनिक मतभेद व् अहम के  टकराव के कारण परेशानी बढ सकती है/बुजर्गों की भावनाओं के प्रति भी अधिक संवेदनशील रहिए/सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित  है/वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी की ज़रूरत है/
अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य  परिणाम ही  दे पाएंगे /भाग्य अनुकूलता से सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में  कुछ नाम होगा/ शिक्षा व् गृह ऋण देने हेतु अनुकूल दिन है /सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिए / सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे , परन्तु वाहन चालन में अधिक ध्यान दीजिये/
अंक 6,15,24
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग ,आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,सोने,एथिनिक जेवेलेरी व् सम्पति ,कोस्मेटिक, चोकोलेटेस के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
 आज सामाजिक व् आर्थिक स्थिति  सुदढ़ रहेगी /कॉस्मेटिक सर्जन्स,आर्किटेक्ट्स,धर्म गुरु,मीडिया,प्रकाशक ,वाहन ,पेट्रोल,हीरे,सोने ,सम्पति के विक्रेता आज अधिक  लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/प्रेम प्रसंग में मधुरता बढेगी/
अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक, सामाजिक,साहित्यिक व् पारिवारिक  गतिविधियों में आप  प्रभावी रहेंगे/घर में  मांगलिक गतिविधियों के  आसार हैं/सर्जन्स ,मीडिया,प्रकाशक, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, हीरे, सोने, सम्पति के विक्रेता,धर्म प्रचारक, वास्तु विद व्  भविष्य वेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधन सीमित   होने  के  बावजूद आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व  सहजता से निभा पाएंगे/आध्यात्मिक गतिविधियों व् समाज  सेवा में  रूचि बढेगी/हीरे, सोने, पेट्रोल, सम्पति व् वाहन के विक्रेता, मीडिया, आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/प्रेम प्रसंग में  मधुरता की कमी होगी /


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment