Saturday, May 20, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/5/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व कलात्मक गतिविधियों में  कुछ समय दे पाएंगे/ पर्यटन, उड्डयन व होटल उद्यमी, चांदी व सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता के परिणाम स्वरूप,आपकी प्रशासनिक छवि और अधिक प्रशस्त होगी/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व दान पुन्य में भी आप अग्रणी रहेंगे/

अंक २,११,२०,29

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज कुछ बाधित कार्य पूरे हो सकते हैं/ विदेश भ्रमण, आमोद प्रमोद, रचनातमक गतिविधियों के लिए अनुकूल दिन है/ चांदी व हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, मीडिया, अनुवादक, टूरिस्ट गाईड, होटल उद्यमी व उड्डयन सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कलात्मक व रचनातमक अभिव्यक्ति की तुष्टि के लिए कुछ समय दे पाएंगे/ विदेश गमन हेतु,चांदी व हस्त शिल्प उत्पादों के निर्यात हेतु अनुकूल दिन है/मीडिया, कलाकार, अनुवादक व् कवि विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे व आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान व प्रशासनिक नवाचारों में बढेगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ चांदी, दुग्ध उत्पादों व सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व निर्यातंक, मीडिया, पर्यटन व उड्डयन सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ सामंजस्य की नीति हितकारी रहेगी/

अंक ५,१४,२३

आज आप शांत चित से अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे करने की कोशिश करेंगे व सफल रहेंगे/ प्रशासनिक नवाचारों के लिए भी अनुकूल दिन है/ सफ़ेद रंग के वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ राजनैतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे/

अंक ६,१५,२४

आज के दिन किसी विशेष बदलाव की आशा में न रहिये/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने आप संतुष्ट रहेंगे व अपनी अभिरुचियों के लिए कुछ समय दे पाएंगे/ अपनी आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/ आमोद प्रमोद,सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते हैं/ चांदी व कलाकृतियों के विक्रेता व निर्यातक, होटल उद्यमी, पर्यटन सेक्टर, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज अहम के टकराव व उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं/सामंजस्य व सहयोग की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज के दिन किसी विशेष उपलब्धि के आसार नहीं हैं/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेल मिलाप में दीजिये/



www.numeropath.com


















No comments:

Post a Comment