Saturday, May 20, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनाँक 21/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनाँक 21/5/2017
अंक १,१,१९,२८

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप राजनैतिक ,सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व दान पुन्य में अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज पारिवारिक, सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ सहजता से निभ जायेंगी/ आपकी रूचि आफिस व घर की आंतरिक सज्जा में और अधिक बढेगी/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा विकसित होगा/ सोने में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक ३,१२,२१,३०

आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभ पाएंगे/ सोने व सम्पति के विक्रेता व निवेशक, साहित्यकार,आर्किटेक्ट्स, नवरतन व बहु रंगी भू उत्पादों के विक्रेता, सेना व न्यायपालिका, भू सर्वेक्षक, कृषक वर्ग, ईंधन व बारूद के विक्रेता ,धर्म प्रचारक, आध्यात्म गुरु, वास्तु विद,फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक स्थिति प्रतिष्ठा पूर्ण रहेगी/

अंक ४,१३,२२,३१

आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगी/प्रशासनिक स्तर पर वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सामंजस्य की नीति अपनाईये/

अंक ५,१४,२३

व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों में भी रूचि बढेगी/ शिक्षा हेतु ऋण देने के लिए अनुकूल दिन है/ प्रशासनिक स्तर पर आपकी उपलब्धियां आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगी/ सम्पति स्थान्तरण से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक ६,१५,२४

आज पारिवारिक सुख सुविधा के लिए आप सहर्ष व्यय करना चाहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक क्षेत्र में भी कुछ नाम होगा/ आंतरिक सज्जाकार, सोने व एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/

अंक ७,१६,२७

आज पारिवारिक व सामाजिक स्थिति प्रतिष्ठा पूर्ण रहेगी/ सोने के विक्रय व निवेश के लिए अनुकूल दिन है/आज सामाजिक व साहित्यिक दायरा भी विस्तृत होगा/ गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता, प्रकाशक, मीडिया अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति सम्बंधित कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक ८,१७,२६

आज पारिवारिक,सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियों के सहजता से पूर्ण होने से आप राहत महसूस करेंगे/आध्यात्मिक, साहित्यिक गतिविधियों में रूचि बढेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ बुजुर्गों की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये व उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज पारिवारिक, सामाजिक, व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ घर में कुछ मांगलिक कार्य के आसार हैं/ आध्यात्मिक गतिविधियों, दर्शन शास्त्र व वास्तु के अध्ययन में रूचि विकसित होगी/ सोने व सम्पति के विक्रेता व निवेशक, फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग, ईंधन, बारूद, नवरतन के विक्रेता,सेना से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/








No comments:

Post a Comment