Sunday, March 5, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 7/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 7/3/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज आपका सौन्दर्य बोध मुखर होगा व आप रचनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों में  समय देना पसंद करेंगे/ आमोद प्रमोद ,विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बनने के आसार हैं/ शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग, मर्चंट नेवी, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, चांदी. मोती व् समुद्री उत्पादों के निर्यातक व् विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/ आग, शोर्ट सर्किट व् बहसबाजी से परेशानी का अंदेशा है/ आज सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया शुरू न कीजिये/ कलात्मक अभिव्यक्ति में  बिताया गया समय आपको सुकून देगा/

अंक ३,१२,२१,३०

आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान, विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बनने के आसार हैं/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, भू सर्वेक्षक, कृषक वर्ग, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, नवरतन व् चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर, मत्स्य पालक,बहु रंगी भू उप्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आपकी रूचि मनोवैज्ञानिक अध्ययन, धार्मिक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् साहसिक समुद्री अभियान में बढेगी/ मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ चांदी ,मोती का निवेश व् निर्यात अधिक लाभप्रद रहेगा/ मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टिर विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

आज दैनिक गतिविधिया सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/मन की चपलता पर काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/

अंक ६,१५,२४

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी, परन्तु किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में न रहिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक ७,१६,२५

आज आप शांत चित से अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/ साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार व् सैर सपाटे में रूचि बढेगी/ समस्याओं का विश्लेष्ण मनोवैज्ञानिक आधार पर करने के चेष्टा करेंगे/ शिप्पिंग, मत्स्य पालन, मर्चेंट नेवी से जुड़े लोग ,चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के निर्यातक, मीडिया ,धर्म गुरु, पर्यटन सेक्टर विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक ८,१७,२६

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे हो पाएंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों व् वास्तु परामर्श में रुझान बढेगा/ फोटो  जर्नलिस्ट, मीडिया, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, सम्पति निवेशक व् विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज दैनिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से पूर्ण हो पाएंगी/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/ईंधन, बारूद, सम्पति , नवरतन के विक्रेता, बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  होंगे/



www.numeropath.com




No comments:

Post a Comment