Saturday, March 4, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/3/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में  भी कोई निवेश न कीजिये/ मित्रं मंडली व विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके मददगार होंगे/ राजनैतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों व कलाकृतियों के विक्रेता व निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज भाग्य व कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग कलाकार, कला समीक्षक, भूरे रंग की वस्तुओं, चांदी व एथिनिक ज्वेलरी के विक्रेता, सौन्दर्य विशेषज्ञ ,सेक्सोलोजिस्ट, मॉडल्स  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में मधुरता बढेगी/

अंक ३,१२,२१,३०

आज आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ शेयर्स व लोटरी में  भी निवेश न कीजिये/ चांदी के विक्रेता व निवेशक अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ मित्र मंडली के साथ बिताया गया समय खुशनुमा रहेगा/

अंक ४,१३,२१,३०

आज व्यय से पूर्व बजट निर्धारित कर लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकता है/ अहम पर काबू रखिये/ शांत चित से कलात्मक गतिविधियों में कुछ समय दीजिये/ आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनने के आसार है/

अंक ५,१४,२३

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ सामाजिक सरोकार की व राजनैतिक गतिविधियों में  भी कुछ रुझान बढ़ेगा / विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक ६,१५,२४

आज सामाजिक व आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कला दीर्घा संचालक, गिफ्ट सेंटर्स, एथिनिक जेवेलेर्स व भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता,कलाकार,सेक्सोलोजिस्ट आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ७,१६,२५

आज भाग्य व कर्म दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ कलाकार, कला समीक्षक, गिफ्ट सेंटर्स व कला दीर्घा  संचालक, चर्म उत्पाद व कॉस्मेटिक्स, काफी, तम्बाकू के विक्रेता व निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/चांदी व एथिनिक जेवेलेरी विक्रेता अतिरिक लाभ प्राप्त करेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगी/ प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/सामंजस्य की नीति हितकर रहेगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता मंदी में  रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस होगी/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी रहेगी/ आर्थिक नव निवेश के लिए भी दिन प्रतिकूल है/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/




No comments:

Post a Comment