Saturday, March 4, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/3/2017


अंक १,१०,१९,२८

आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/ नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/ आप सामाजिक व् राजनीतिक गतिविधियों में बढ़  चढ़ कर हिस्सा लेना पसंद करेंगे व् अग्रणी रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ दे सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन, इवेंट मैनेजमेंट व सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु उत्तम दिन है/ खेल जगत से जुड़े लोग.मनोरोग व् बालरोग विशेषग्य अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज बच्चों व् मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ विदेश भ्रमण हेतु प्रस्थान करने के लिए उत्तम दिन है/सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक.खेल जगत से जुड़े लोग, सीमेंट, पारे व् राख के निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज संतान पक्ष की किसी चिंता से या कुछ अनचाहे मेहमानों के कारण आप परेशान हो सकते है, परन्तु धैर्य पूर्वक कोशिश करें तो समस्या का हल पा लेंगे/ सम्पति के निवेशक व् विक्रेता, भू उत्पादों व् नवरतन , ईंधन , बारूद के विक्रेता , फोटो जर्नलिस्ट व् आध्यात्म गुरु विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज प्रशासनिक अधिकारियों से मेल मिलाप आपको लाभान्वित कर सकता है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके लिए मददगार हो सकते हैं/ सीमेंट, दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

,अंक ५,१४,२३

आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेश में  व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए, खेल प्रतिस्पर्धा में  भाग लेने हेतु व् सांस्कृतिक दल भेजने व् इवेंट मैनेजमेंट एवं उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ आज सम्पति स्थानातरण  से जुडी कोई प्रक्रिया शुरू न कीजिये/

अंक ६,१५,२४

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/आग, गर्मी, शार्ट सर्किट से हानि का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी आज शुरू न कीजिये/ कृषक वर्ग को भी परेशानी हो सकती है/

अंक ७,१६,२५

आज मेहमानों व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके मददगार सिद्ध होंगे/ विदेश भ्रमण हेतु व् व्यवसाय विस्तार, इवेंट मेनेजमेंट हेतु विदेश जाने के लिए, खेल सामग्री, सीमेंट व् पारे के निर्यात के लिए अनुकूल दिन है/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम से सकती है/ अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक ८,१७,२६

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/ उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों की अवहेलना से व् अहम के टकराव के कारण परेशानी हो सकती है/ आध्यात्मिक गतिविधियों से सुकून मिलेगा/ कृषक वर्ग, भू उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज संतान पक्ष की किसी समस्या से व् अनचाहे मेहमानों के कारण आप कुछ अनमने से रहेंगे/ चित शांत व् व्यवस्थित रखने की चेष्टा कीजिये/ धर्म गुरु, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, बहु रंगी उत्पादों, ईंधन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

No comments:

Post a Comment