Sunday, March 26, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/3/2017 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  28/3/2017  मंगलवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/  विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, एन. जी.ओ., निर्यातक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स ,नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सिक, खेल जगत, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, खेल सामग्री, सीमेन्ट व् रेत के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ क्रोध, अनर्गल वादविवाद या सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ संयमित मन से समाधान पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफलता मिलेगी/ कृषक वर्ग, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, ईंधन, बारूद, नवरत्न व् भू उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए, अन्यथा उच्च अधिकारियों के साथ व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ व्यवसायिक कारणों से यात्रा योग है/  मेहमानवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ नर्सिंग होम्स व् मनोचिक्त्सिक, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज का दिन प्रशासनिक व् सामाजिक दायित्व निर्वहन में बीतेगा/ प्रशासनिक दौरे हो सकते हैं व विदेश जाने के अवसर भी बन सकते है/ टूरिज्म सेक्टर, खेल जगत, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, नर्सिंग होम्स, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर  दीजिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक गतिविधियां पूर्ण कर पाएंगे/  क्रोध, अनर्गल वादविवाद, आगजनी, शार्ट सर्किट व सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 7,16,25
दैनिक दायित्व निर्विघ्न पूर्ण कर पाएंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ खेल सामग्री, राख, सीमेन्ट व् रेत के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, निर्यातक, ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण, प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/  उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिए; फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/ ईंधन, कृषि उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ विदेश यात्रा कार्यक्रम में भी आज बाधा का अंदेशा है/ योग ध्यान व धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ ईंधन, बारूद, बहु उत्पादों, नवरत्न व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment